हनुमान जी की तस्वीर पवित्र स्थान पर लगाना शुभ रहता है
सनातन धर्म वास्तु और ज्योतिष की मानी जाए तो किसी भी प्रकार की तस्वीर या मूर्ति को घर में रखने से पहले कुछ बातों का जानना बहुत ज़रूरी है।वास्तु और ज्योतिष के साथ-साथ हिंदू धर्म के पौराणिक ग्रंथों में भी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं को रखने से चमत्कारी प्रभाव देती हैं। इसलिए शास्त्रों में इनकी प्रतिमाओं और तस्वीरों को रखने के बहुत से महत्वपूर्ण नियम बताए गए हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है।हनुमान जी की तस्वीर का महत्व और उससे जुड़े कुछ वास्तु नियम-
शास्त्रों के अनुसार हनुमान जी बाल ब्रह्मचारी हैं और इसी वजह से उनकी तस्वीर बेडरूम में न रखकर घर के मंदिर में या किसी अन्य पवित्र स्थान पर रखना शुभ रहता है।
वास्तु वैज्ञानिकों के अनुसार हनुमान जी का चित्र दक्षिण दिशा की ओर देखते हुए लगाना चाहिए क्योंकि हनुमान जी ने अपना प्रभाव अत्यधिक इसी दिशा में दिखाया है जैसे लंका दक्षिण में है, सीता माता की खोज दक्षिण से आरंभ हुई, लंका दहन और राम-रावण का युद्ध भी इसी दिशा में हुआ। दक्षिण दिशा में हनुमान जी विशेष बलशाली हैं।
इसी प्रकार से उत्तर दिशा में हनुमान जी की तस्वीर लगाने पर दक्षिण दिशा से आने वाली हर नकारात्मक शक्ति को हनुमान जी रोक देते हैं। वास्तु अनुसार इससे घर में सुख और समृद्धि का समावेश होता है और दक्षिण दिशा से आने वाली हर बुरी ताकत को हनुमान जी रोक देते हैं।
जिस रूप में हनुमान जी अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रहे हों ऐसी तस्वीर को घर में लगाने से किसी भी तरह की बुरी शक्ति प्रवेश असंभव है।

ECI का बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू
दीपिका ने 499 अंक लाकर किया कमाल, भिवानी का नाम किया रोशन
भिंड BJP किसान मोर्चा में बड़ा फेरबदल, सज्जन सिंह यादव की जिलाध्यक्ष पद से नियुक्ति निरस्त
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक माहौल में हुआ प्रतीक का अंतिम संस्कार, दिखे अखिलेश-शिवपाल
जासूसी मिशन के दौरान समुद्र में समाया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
MP में सरकारी खर्च पर नियंत्रण: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया
सोने ने दिखाया जोर, चांदी के दाम में सुस्ती – जानें आपके शहर में कीमत