43 लाख की कंपनी, 25 हजार करोड़ निवेश का दावा—उठे सवाल
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े पुच एआई कंपनी के एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर संकट गहरा रहा है। इन्वेस्ट यूपी ने कंपनी की वित्तीय क्षमता को लेकर उठे सवालों के बीच इस समझौते को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कंपनी की ओर से जरूरी दस्तावेज समय से पेश न करने से मामला और संदिग्ध हो गया है।दरअसल, बीते सप्ताह इन्वेस्ट यूपी ने पुच एआई नामक कंपनी के साथ प्रदेश में एआई पार्क स्थापित करने के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के निवेश का एमओयू किया था। प्रस्तावित निवेश की राशि को देखते हुए इस समझौते को तेजी से आगे बढ़ाया गया लेकिन बाद में कंपनी की वास्तविक वित्तीय क्षमता को लेकर गंभीर सवाल सामने आ गए। सोशल मीडिया पर कंपनी की वित्तीय स्थिति की चर्चा तेज होने के बाद खुलासा हुआ कि कंपनी की अधिकृत पूंजी मात्र 42.9 लाख रुपये है। इसके बाद सवाल उठने लगे कि इतनी कम हैसियत वाली कंपनी के साथ इतने बड़े निवेश का समझौता किन आधारों पर किया गया? फिलहाल, इन्वेस्ट यूपी ने कंपनी को अंतिम रूप से जरूरी दस्तावेज और स्पष्टीकरण बृहस्पतिवार तक पेश करने का निर्देश दिया है। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर एमओयू को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया जाएगा।विपक्ष भी हुआ सक्रिय: मामला संज्ञान में आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि यदि कंपनी निवेश करने में सक्षम नहीं पाई जाती है तो एमओयू स्वतः निरस्त माना जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में निवेश प्रक्रियाएं पूरी पारदर्शिता से संचालित की जा रही हैं। इसमें अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, इस मुद्दे पर विपक्ष भी सक्रिय हो गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि एमओयू से पहले ही कंपनी के बारे में जानकारी जुटा ली जाती तो ऐसी स्थिति नहीं आती। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे प्रशासनिक चूक बताया।जांच प्रक्रिया पर भी सवाल: पूरे घटनाक्रम ने निवेश प्रस्तावों की जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बड़े निवेश प्रस्तावों में पारदर्शिता के साथ कंपनियों की वित्तीय और तकनीकी क्षमता का गहन मूल्यांकन अनिवार्य किया जाना चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति से बचा जा सके।

ताड़पत्र में छिपे हैं जीवन के रहस्य, बिना जन्म विवरण भी मिल सकती है भविष्यवाणी
सुबह-सुबह बेचैनी और तनाव का कारण बन सकती है घर की नकारात्मक ऊर्जा
राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत