मार्च के अंत में बदलेगा मौसम, IMD ने आंधी-बारिश और ओलों का अलर्ट जारी
भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च के अंतिम सप्ताह में मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है. एक ओर तापमान तेजी से बढ़ते हुए 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच रहा है, वहीं दूसरी ओर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर प्रदेश में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ा रहा है. मौसम विभाग ने 26 से 29 मार्च के बीच कई इलाकों में मौसम के अचानक बदलने की चेतावनी दी है।
प्रदेश में गर्मी का असर तेज
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज धूप और गर्मी का असर साफ नजर आया. खजुराहो में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रतलाम और गुना में भी तापमान लगभग 38 डिग्री के आसपास बना रहा. विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है।
26-27 मार्च से बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 और 27 मार्च से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके चलते ग्वालियर और चंबल संभाग सहित उत्तरी और पश्चिमी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं. वहीं रीवा और जबलपुर संभाग में आंशिक बादल छाए रहने के आसार हैं।
प्री-मानसून जैसी स्थिति
फिलहाल प्रदेश में स्थानीय और बाहरी मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं, जिससे प्री-मानसून जैसी अस्थिर स्थिति बन रही है. यह बदलाव किसानों के लिए राहत और सतर्कता दोनों का संकेत माना जा रहा है. प्रदेश के मध्य हिस्सों में करीब 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है. यह सिस्टम बादल बनने, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थितियां पैदा कर रहा है, जिससे वातावरण में अस्थिरता बढ़ रही है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
आईएमडी के मुताबिक बीते दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. खंडवा में सबसे अधिक तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा रतलाम में 38.0, नर्मदापुरम में 37.8 और रायसेन व खरगोन में 37.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. वहीं पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे रात के समय हल्की ठंडक बनी हुई है।
भोपाल का मौसम रहेगा शुष्क
राजधानी भोपाल में भी मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. यहां अधिकतम तापमान लगभग 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन धूप की तीव्रता बढ़ गई है. आने वाले 2 से 3 दिनों में तापमान बढ़ने के आसार हैं, जबकि हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है. फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

ECI का बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू
दीपिका ने 499 अंक लाकर किया कमाल, भिवानी का नाम किया रोशन
भिंड BJP किसान मोर्चा में बड़ा फेरबदल, सज्जन सिंह यादव की जिलाध्यक्ष पद से नियुक्ति निरस्त
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक माहौल में हुआ प्रतीक का अंतिम संस्कार, दिखे अखिलेश-शिवपाल
जासूसी मिशन के दौरान समुद्र में समाया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
MP में सरकारी खर्च पर नियंत्रण: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया
सोने ने दिखाया जोर, चांदी के दाम में सुस्ती – जानें आपके शहर में कीमत