रायपुर नगर निगम ने प्रॉपर्टी टैक्स पर दिखाई कड़ी सख्ती
रायपुर|छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संपत्ति कर की वसूली को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ा दी है. वित्तीय वर्ष के आखिरी चरण में टैक्स को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है. निगम ने साफ किया है कि समय से पहले टैक्स जमा ना करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही अधिभार भी वसूला जाएगा|
17 फीसदी सरचार्ज वसूला जाएगा
संपत्ति कर जमा करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 तय की गई है. नगर निगम ने अब सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है. 31 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स जमा ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संपत्ति को सील कर लिया जाएगा. इसके साथ ही बकाया राशि पर 17 फीसदी का भारी-भरकम अधिभार (सरचार्ज) लगाया जाएगा|
किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी
नगर निगन के अधिकारियों का कहना है कि शहर के अलग-अलग विकास कार्यों के लिए रेवेन्यू की जरूरत होती है. कई बकायादार सालों से टैक्स नहीं दे रहे हैं. अब ऐसे मामलों में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी. सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा|
छुट्टी के दिनों में खुलेंगे काउंटर
संपत्ति कर के जमा करने की डेडलाइन के करीब आते ही नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है. छुट्टी वाले दिन भी टैक्स जमा किया जा सकेगा. 29 मार्च (रविवार) और 31 मार्च (महावीर जयंती) को भी सभी जोनों के काउंटर खुले रहेंगे|इसके साथ ही डिजिटल तरीके से भी भुगतान किया जा सकता है. ‘मोर रायपुर’ एप और नगर पालिक निगम की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन घर पर बैठे टैक्स जमा कर सकते हैं. इससे लंबी लाइन और भीड़ भाड़ से निजात मिलेगी|

बंगाल के बाद अब पंजाब पर बीजेपी की नजर, नशा और भ्रष्टाचार बने बड़े मुद्दे
HPCL ने किया शानदार Q4 प्रदर्शन, ऐतिहासिक डिविडेंड के साथ शेयर 5% बढ़े
मुस्लिम देशों की बैठक में पाकिस्तान पड़ा अकेला, समर्थन जुटाने में नाकाम
डॉक्टर बना पेपर लीक का मास्टरमाइंड, 30 लाख देकर दो भाइयों ने खरीदा NEET पेपर
बसना परीक्षा केंद्र में सुरक्षा चूक पर बड़ा एक्शन, 5 कर्मचारी सस्पेंड
उज्जैन में सादगी की मिसाल, ट्रैवलर बस से निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी
हार के बाद ममता बनर्जी का भावुक संदेश, कविता के जरिए कही दिल की बात
ज्योतिषी की नियुक्ति पर मचे बवाल के बाद विजय सरकार का बड़ा फैसला
MSCI इंडेक्स अपडेट: वेटेज में बड़ा फेरबदल, शेयर मार्केट में हलचल
CBSE 12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, स्टूडेंट्स ने किया इंतजार खत्म