झुंझुनू में रिटायर्ड फौजी की हत्या, गांव में भारी पुलिस बल तैनात
झुंझुनूं। जिले के बामनवास गांव में आपसी कहासुनी के बाद रिटायर्ड फौजी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रिटायर्ड फौजी उदयवीर सिंह पर गांव के ही एक युवक ने चाकूनुमा धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। उदयवीर सिंह गांव की एक दुकान पर कुछ लोगों के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान गांव के अकरम नामक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।
हमला कर आरोपी फरार
अकरम ने गुस्से में आकर उदयवीर सिंह पर चाकूनुमा हथियार से कई वार किए और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में उदयवीर सिंह को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत चिड़ावा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। हालांकि, जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
गांव में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
मृतक के शव को चिड़ावा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़, पिलानी और चिड़ावा थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत ने भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और फ्लैग मार्च निकाला गया। ग्रामीणों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

राशिफल 14 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा