रायपुर में आज मांस-मछली की दुकानें बंद, महापौर का आदेश
रायपुर|राजधानी रायपुर में आज महावीर जयंती पर मांस और मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. शहर में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी. इसे लेकर महापौर मीनल चौबे ने आदेश जारी किया था|
मांस-मटन की दुकानें, बूचड़खाने खाने रहेंगे बंद
आदेश के मुताबिक महावीर जयंती के दिन नगर निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी. यह फैसला छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है. स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी जोन अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चि कराने के आदेश दिए हैं|
नगर निगम करेगा निगरानी
आदेश का सही तरीके से पालन हो इसके लिए नगर निगम की टीम पूरे शहर में निगरानी करेगी. जोनल स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी मांस की बिक्री न हो|
आदेश नहीं माना तो लाइसेंस हो सकता है रद्द
नगर प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि यदि इस दिन कोई भी होटल, ढाबा या रेस्तरां मांस या मटन बेचते हुए पाया जाता है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई. प्रशासन ने एक चेतावनी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि जो लोग इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. जिसमें जुर्माना भी शामिल है|इसके अलावा, उनके लाइसेंस भी रद्द किए जा सकते हैं. साथ ही अन्य विभिन्न कानूनी कदम भी उठाए जा सकते हैं. नगर निगम ने दुकानदारों, व्यापारियों और होटल व रेस्तरां संचालकों से इस आदेश का पालन करने की अपील की है|

केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों से हुई जीतू पटवारी की बैठक
NEET UG रद्द होने पर बोले केजरीवाल- यह मिलीभगत का मामला, छात्रों के साथ मेरी सहानुभूति
लूट-डकैती के आरोप में IPS सहित चार पुलिसकर्मी FIR में नामजद
TVK विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी फ्लोर टेस्ट पर रोक
परमाणु वार्ता पर बढ़ा संकट, सैन्य कार्रवाई की आशंका तेज
बंगाल में BJP सरकार बनी तो मिलेगा आयुष्मान भारत का फायदा: पीएम मोदी
भोपाल में वेस्टर्न बायपास विवाद, IAS अधिकारियों की जमीन खरीद पर सवाल
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता - राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुवाहाटी में शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश बन रहा शैक्षणिक उपलब्धियों का केन्द्र