मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
भोपाल|आधार कार्ड भारत के नागरिकों के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है. आज हर सेक्टर में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इस जरूरी डॉक्यूमेंट की अहमियत को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार आधार कार्ड बनाने और अपडेट करने को लेकर एक नई पहल की शुरुआत करने जा रही है. अक्सर देखा गया है कि आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए लोग बहुत परेशान हो जाते हैं. घंटों ही नहीं बल्कि कई दिनों तक केंद्रों के चक्कर लगाते हैं, इसके बाद भी समय पर काम नहीं हो पाता है. लेकिन अब राज्य के आम नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. मध्य प्रदेश सरकार UIDAI के साथ मिलकर कल यानी 1 अप्रैल 2026 से एक नए अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जो विद्यार्थियों के लिए राहत भरी साबित हो सकती है|
1 अप्रैल से स्कूलों में शुरू होगा आधार अपडेट अभियान
बता दें कि राज्य शिक्षा केंद्र और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा UIDAI की मदद से 1 अप्रैल से नया आधार बनवाने और अपडेट कराने के लिए स्कूलों में अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत विद्यार्थियों के आधार कार्ड स्कूलों में बनाए जाएंगे. अभियान का पहला चरण कल शुरू होगा जहां राज्य के सभी विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट किए जाएंगे या नए बनाए जाएंगे. सरकार द्वारा चलाए गए इस अभियान का मकसद बच्चों के लंबित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) को पूरा करना है. अब अभिभावकों को आधार कार्ड सुधार केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. इस पहल के तहत स्कूलों में ही बच्चों के आधार नामांकन और अपडेट की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी|
500 से अधिक ऑपरेटर्स होंगे तैनात
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश भर में लगभग 500 से अधिक ऑपरेटर्स (Operators) की नियुक्ति की गई है. वहीं राज्य के सभी स्कूलों के प्राचार्यों (Principals) को निर्देश दिया गया है कि UDISE-Plus पोर्टल पर ऐसे विद्यार्थियों की सूची अपडेट करें, जिनका आधार बायोमेट्रिक अपडेट का प्रोसेस पेंडिंग है और उन बच्चों के लिए रोस्टर तैयार करें|
इन बच्चों का फ्री में होता है आधार अपडेट
नियमों के अनुसार, बच्चों के लिए दो बार आधार बायोमेट्रिक कराना जरूरी होता है. पहला बायोमेट्रिक 5 साल की उम्र में और दूसरा बायोमेट्रिक 15 साल की उम्र में कराना अनिवार्य है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिन बच्चों की उम्र 15 से 17 साल के बीच है, उनका आधार अपडेट फ्री में होगा. उसके लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा. इस उम्र से अधिक के लोगों को आधार अपडेट के लिए शुल्क देना होता है. अपडेटेड आधार कार्ड स्कूल एडमिशन, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जैसी योजनाओं के लिए बहुत जरूरी है. इसके अलावा, विद्यार्थियों की ‘अपार’ (APAAR) आईडी बनाना भी आसान हो जाता है, जिससे उन्हें बार-बार परेशान नहीं होना पड़ता है|
पहले भी आधार अपडेट का अभियान चलाया गया था
सरकार द्वारा इससे पहले भी आधार अपडेट का अभियान चलाया गया था. प्रदेश के 2 हजार से अधिक स्कूलों में शिविर लगाए गए थे, जिनमें 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने अपना आधार अपडेट कराया था. अब एक बार फिर सरकार कल से इस अभियान को शुरू करने जा रही है, जिससे प्रदेश के बचे हुए विद्यार्थी अपना आधार अपडेट कर सकें|

राजसमंद की सदी पुरानी जेल का अंत, बंदियों और स्टाफ को नई जगह भेजा गया
रेड कार्पेट पर सितारों की चमक से लेकर पुरस्कारों तक, भारत ने छोड़ी गहरी छाप
स्कूलों में पढ़ाई का नया अध्याय, राजस्थान में ‘राजस्थानी भाषा’ होगी अनिवार्य
मशहूर पेंटर की जिंदगी पर आधारित होगी मीरा नायर की नई फिल्म ‘अमरी
MP में राज्य अधिवक्ता परिषद चुनाव आज, 88 हजार वकील करेंगे मतदान
Tamannaah Bhatia ने किए Mahakaleshwar Jyotirlinga के दर्शन
उदयनिधि का फिर सनातन पर हमला, बोले- समाज को बांटने वाली सोच खत्म होनी चाहिए
PM मोदी बोले पेट्रोल बचाओ, इधर निगम अध्यक्ष 700 गाड़ियों के काफिले संग पहुंचे भोपाल
‘राइटिंग का है खेल’, मुदस्सर अजीज ने बताई सफल कॉमेडी फिल्म की असली ताकत