PSL 2026 में विदेशी खिलाड़ियों का झुकाव IPL की ओर, PCB पर सवाल
डेविड वॉर्नर और डेवोन कॉनवे इन दिनों पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में क्रमश: कराची किंग्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड का हिस्सा हैं, लेकिन उनका ध्यान आईपीएल पर ज्यादा नजर आया। कॉनवे ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट कर अपनी पुरानी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अपना सपोर्ट जताया, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया। वहीं, डेविड वॉर्नर ने भी सनराइजर्स हैदाराबाद के फैंस का वीडियो शेयर किया है। ये फैंस ऑरेंज आर्मी के तहत वॉर्नर का आभार जता रहे हैं।
सीएसके-एसआरएच के लिए भावुक पोस्ट
कॉनवे ने मंगलवार तो अपने ट्वीट में लिखा कि सीएसके को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हारते देखना उन्हें अच्छा नहीं लगा। उन्होंने कहा कि पीएसएल की वजह से वह आईपीएल में नहीं खेल पा रहे हैं, लेकिन उनका दिल अब भी सीएसके के साथ है। उन्होंने यह भी कहा कि चेपॉक में टीम जरूर वापसी करेगी और बदला लेगी। वहीं, वॉर्नर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें ऑरेंज आर्मी के फैंस कहते दिख रहे हैं, 'हम वॉर्नर तक एक मैसेज पहुंचाना चाहते हैं कि जब भी खराब दौर से गुजर रहे होते हैं तो आप ही हैं जो हमारा समर्थन करते रहे हैं। आपका शुक्रिया और ऑरेंज आर्मी की तरफ से बहुत-बहुत प्यार।' वॉर्नर आईपीएल शुरू होने से पहले भी एसआरएच को लेकर पोस्ट कर चुके हैं।
पीएसएल और आईपीएल पर फोकस से उठे सवाल
कॉनवे और वॉर्नर का पोस्ट ऐसे समय आया है जब वह पीएसएल में अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं। ऐसे में उनका आईपीएल टीम के लिए खुलकर समर्थन करना कई लोगों को पसंद नहीं आ सकता है। वैसे ही पाकिस्तानी सुपर लीग का बुरा हाल हो रखा है। लीग बंद दरवाजे के पीछे खेला जा रहा है। साथ ही कई खिलाड़ी और कमेंटेटर्स लीग छोड़कर आईपीएल से जुड़ रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और मोहसिन नकवी के पसीने छूट गए हैं। इस पूरे मामले के बाद नकवी और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आलोचना भी हुई थी। इतना ही नहीं, पीएसएल में बॉल टेम्परिंग विवाद ने लीग की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े किए हैं।
आंधी में उड़ गए थे खिलाड़ी और स्टाफ
सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है जो कि पाकिस्तान सुपर लीग का ही बताया जा रहा है। इस वीडियो के मुताबिक, एक-दो दिन पहले लाहौर में आंधू-तूफान ने तबाही मचाई थी। इसी कड़ी में स्टेडियम में कवर्स लगाने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि, आंधी इतनी तेज थी कि उसने कवर्स को भी उड़ा दिया और वहां मौजूद खिलाड़ी और स्टाफ भी गिर पड़े। इस फैंस का सोशल मीडिया पर खूब मजाक बन रहा है। फैंस इस पर धुरंधर फिल्म का गाना 'आंधी बन कर आऊं' कमेंट कर रहे हैं।

अमेरिका के सरकारी स्कूलों में घट रही छात्रों की संख्या, शिक्षा व्यवस्था पर असर
इंडिगो की फ्लाइट सेल: कम दाम में उड़े आपका सपना
Udhayanidhi Stalin के बयान से फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति
ट्रंप का बड़ा बयान: अब शांति नहीं, हमले से निकलेगा समाधान
बेखौफ चोरों ने काटा सेंध, कटनी में मोबाइल की चोरी से हड़कंप
केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों से हुई जीतू पटवारी की बैठक
NEET UG रद्द होने पर बोले केजरीवाल- यह मिलीभगत का मामला, छात्रों के साथ मेरी सहानुभूति
लूट-डकैती के आरोप में IPS सहित चार पुलिसकर्मी FIR में नामजद
TVK विधायक ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी फ्लोर टेस्ट पर रोक
परमाणु वार्ता पर बढ़ा संकट, सैन्य कार्रवाई की आशंका तेज