सीएम योगी ने काशी में बाबा विश्वनाथ और कालभैरव के किए दर्शन
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किए। इसके बाद बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। दर्शन पूजन के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कई दिग्गज मौजूद रहे। सीएम योगी बरेका में चल रहे सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए काशी दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी प्रवास के दूसरे दिन धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद सीएम काशी में शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं है, मनुष्य को मनुष्य बनाने का सशक्त माध्यम है। इस माध्यम को सफल बनाने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर है, वे यदि परिश्रम करें अपने जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तो सफलता निश्चित मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश में सभी शिक्षकों ने मेहनत किया और ऑपरेशन कायाकल्प को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। हर घर से सभी बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने का काम किया। देखें- तस्वीरें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन के बाद कॉरिडोर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने हाथ जोड़कर श्रद्धालुओं का अभिवादन किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में विधि- विधान से पूजन किए।
काशी विश्वनाथ धाम में कॉरिडोर का भ्रमण करते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने के लिए श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखा। इस दौरान सीएम ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। यहीं से पूरे प्रदेश में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत करेंगे।
शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के दौरान पांच निपुण विद्यालय, पांच निपुण बच्चे व पांच नव प्रवेशी बच्चों को सीएम योगी सम्मानित करेंगे।
शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

अमृत 2.0 परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन एवं नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश
उदयनिधि के सनातन विरोधी बयान पर घमासान, सीएम विजय की चुप्पी पर सवाल
पति ने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या की, मकान बंद कर फरार
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में राज्य ब्रॉडबैंड समिति ( State Broadband Committee) की 17वीं बैठक आयोजित
उदयपुर एवं हनुमानगढ़ जिलों में अनुमानित एक करोड़ 25 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त
पेट्रोल-डीजल की खपत के मद्देनजर कार्यक्रमों की संख्या में करें कटौती - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
HPCL ने किया शानदार Q4 प्रदर्शन, ऐतिहासिक डिविडेंड के साथ शेयर 5% बढ़े
विदेश में सख्ती: सिंगापुर में आम को लेकर भारी आर्थिक दंड का प्रावधान
अफगान-पाक सीमा पर तनाव: पाक सेना की कार्रवाई में 372 की मौत, सैकड़ों घायल