अनूपपुर में 4 मंजिला होटल ढहा, कई लोगों के दबे होने की आशंका
अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में शनिवार (4 अप्रैल) को दर्दनाक हादसा हो गया। कोतमा में शाम करीब 5.30 बजे 4 मंजिला होटल भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है. अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मलबे से कई लोगों को बाहर निकाला गया
अनूपपुर जिले के कोतमा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास अग्रवाल लाज (होटल) जो चार मंजिला थी, शनिवार (4 अप्रैल) की शाम लगभग 5.30 बजे अचानक भरभरा कर गिर गई। बताया जा रहा है कि दर्जनों लोगों के दबने की आशंका है। वहीं अगल-बगल की दुकान भी बिल्डिंग गिरने से दब गई हैं। कई घायलों को बाहर निकल गया है। मौके पर बचाव का कार्य जारी है। लोगों का कहना है कि लॉज के बाजू में निर्माण कार्य चल रहा था, इसी दौरान यह घटना घटित हुई है।
एसपी ने घटना के बारे में क्या कहा?
पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि इमारत करीब 10 साल पुरानी थी। होटल के पास ही निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसमें कई लोग ठहरे हुए थे. लॉज (होटल) के गिरने से कई दुकानों को नुकसान पहुंचा है, इस घटना में कई मजदूर भी दब गए हैं। अब तक इस बात की जानकारी नहीं है कि मलबे में कितने लोग दबे हुए हैं। लॉज के बगल में खुदाई का काम चल रहा था। इस वजह से हादसा हुआ. साउथ इस्टर्न कोलफील्ड जमुना – कोतमा क्षेत्र की टीम को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया है।

CBSE का बड़ा अपडेट! 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में होगी आयोजित
रिजल्ट 2026: अजमेर रीजन 86.78%, कुछ छात्रों में खुशी, कुछ में मायूसी
लॉ स्टूडेंट्स अटेंडेंस नियम विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, होगा अहम फैसला
मासूम की जीवनरेखा: 5 माह के शिशु को एयर एम्बुलेंस ने सुरक्षित पहुंचाया
27% आरक्षण पर हाई कोर्ट सुनवाई, न्यायिक प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी
खरीफ की 14 फसलों पर बढ़ी MSP, किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा
Bangladesh Cricket Team को मिली बड़ी खुशखबरी, खिलाड़ियों ने लगाई लंबी छलांग
डीएनए रिपोर्ट ने खोला राज: जुड़वा बहनों के अलग-अलग पिता
क्या पाकिस्तान ने अमेरिकी हमले के डर से ईरानी विमानों को दी पनाह?
‘अशोक ट्रेवल्स’ बस जब्त, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालों का दबाव