चोरी की कोशिश पड़ी भारी, पैर तुड़वाकर फरार हुआ चोर
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है. इसके बारे में जानकर लोग हैरान भी है और चोर की किस्मत पर हंस भी रहे हैं. दरअसल एक चालक चोर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक घर में घुसा और आंगन में खड़ी स्कूटी को चुराने का प्लान बनाया. चोर घर में घुस तो गया लेकिन उसके बाद जो हुआ वह हैरान कर देने वाला था. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई आइए जानते है कि आखिर क्या हुआ.
CCTV फुटेज में सामने आई सच्चाई
CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि जैसे ही चोर स्कूटी को बाहर की ओर धकेलने की कोशिश करता है, उसका वज़न अचानक उसके काबू से बाहर हो जाता है. ढलान या संतुलन बिगड़ने की वजह से स्कूटी सीधे चोर के पैर पर ही गिर जाती है. इस अचानक हुई दुर्घटना से चोर बुरी तरह घायल हो जाता है, और वह दर्द से कराहने लगता है. कुछ पलों के लिए तो वह उठ भी नहीं पाता.
स्कूटी वहीं छोड़कर भागा चोर
लेकिन जैसे ही उसे एहसास होता है कि इस हलचल की वजह से वह पकड़ा जा सकता है, वह स्कूटी को वहीं ज़मीन पर पड़ा छोड़कर भाग जाता है. स्कूटी गिरने से चोर के पैर में चोट लग गई. दर्द से कराहते हुए, चोर कुछ पलों के लिए खुद को संभाल नहीं पाया. हालांकि पकड़े जाने के डर से उसने स्कूटी को वहीं छोड़ दिया और मौके से भाग निकला. इस घटना के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि चोर कैसे अपनी चोरी की साजिश में नाकाम हुआ.
स्कूटी चोरी होने से बच गई
गनीमत ये रही कि स्कूटी चोरी होने से बच गई, लेकिन नौसिखिए चोर की नाकाम कोशिश का वीडियो अब वायरल हो रहा है और चारों तरफ इसकी चर्चा हो रही है.

BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नीतू परमार को दिलाई पार्टी की सदस्यता
CBSE का बड़ा अपडेट! 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में होगी आयोजित
रिजल्ट 2026: अजमेर रीजन 86.78%, कुछ छात्रों में खुशी, कुछ में मायूसी
लॉ स्टूडेंट्स अटेंडेंस नियम विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, होगा अहम फैसला
मासूम की जीवनरेखा: 5 माह के शिशु को एयर एम्बुलेंस ने सुरक्षित पहुंचाया
27% आरक्षण पर हाई कोर्ट सुनवाई, न्यायिक प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी
खरीफ की 14 फसलों पर बढ़ी MSP, किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा
Bangladesh Cricket Team को मिली बड़ी खुशखबरी, खिलाड़ियों ने लगाई लंबी छलांग
डीएनए रिपोर्ट ने खोला राज: जुड़वा बहनों के अलग-अलग पिता
क्या पाकिस्तान ने अमेरिकी हमले के डर से ईरानी विमानों को दी पनाह?