संकट में दोस्त: ईरान तनाव के दौरान आर्मेनिया की मदद, जयशंकर ने जताया आभार
दिल्ली: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत की मदद के लिए एक छोटा सा देश सामने आया है। आर्मेनिया की सेना ने भारतीय मछुआरों को शनिवार को ईरान से आर्मेनिया होते हुए भारत लाने में सहायता की है। अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आर्मेनिया के विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान का धन्यवाद किया है। बता दें तमिलनाडु के सैकड़ों मछुआरे ईरान में फंसे हैं, जिन्हें भारत सरकार जल्द से जल्द निकालने की कोशिश में लगी है। भारत सरकार ने मछुआरों के परिवारों को भरोसा देते हुए कहा कि जल्द से जल्द सभी मछुआरों का रेस्क्यू किया जाएगा। इस बीच कई देश भारत की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, जो कि राहत की बात है।
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि भारतीय मछुआरों को शनिवार को ईरान से आर्मेनिया होते हुए भारत लाने में सहायता करने के लिए विदेश मंत्री अरारत मिर्जोयान और आर्मेनिया सरकार को धन्यवाद किया है। बता दें कि तमिलनाडु के 600 से अधिक मछुआरे ईरान में फंसे हुए हैं। इनमें अधिकतर तमिलनाडु के कन्याकुमारी से हैं, जबकि कुछ थूथुकडी, तिरुनेलवेली और रामनाथपुरम जैसे जिला से हैं। भारत के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 717 छात्रों सहित 1,043 भारतीय नागरिकों को ईरान से भारत वापस लाया गया है और भी लोगों को निकालने की प्रक्रिया चल रही है।

BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नीतू परमार को दिलाई पार्टी की सदस्यता
CBSE का बड़ा अपडेट! 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में होगी आयोजित
रिजल्ट 2026: अजमेर रीजन 86.78%, कुछ छात्रों में खुशी, कुछ में मायूसी
लॉ स्टूडेंट्स अटेंडेंस नियम विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, होगा अहम फैसला
मासूम की जीवनरेखा: 5 माह के शिशु को एयर एम्बुलेंस ने सुरक्षित पहुंचाया
27% आरक्षण पर हाई कोर्ट सुनवाई, न्यायिक प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी
खरीफ की 14 फसलों पर बढ़ी MSP, किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा
Bangladesh Cricket Team को मिली बड़ी खुशखबरी, खिलाड़ियों ने लगाई लंबी छलांग
डीएनए रिपोर्ट ने खोला राज: जुड़वा बहनों के अलग-अलग पिता
क्या पाकिस्तान ने अमेरिकी हमले के डर से ईरानी विमानों को दी पनाह?