कुवैत में वित्त मंत्रालय और तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले
दोहा। कुवैत में वित्त मंत्रालय पर ड्रोन से हमला किया गया जिससे इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है जबकि शुवैख जिले में एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई। हमलों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। कुना समाचार एजेंसी के अनुसार हमले में मंत्रालय की इमारत को हुए भारी नुकसान के बाद कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश दिया गया है। इससे पहले, बुधवार को कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाया था। इस ड्रोन हमले से ईंधन के टैंकों में आग लग गई थी। उल्लेखनीय है कि गत 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने ईरान में विभिन्न ठिकानों पर हमले शुरू किए, जिससे काफी जान माल का नुकसान हुआ। ईरान, इज़रायली क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जवाबी हमले कर रहा है।

78 साल बाद गारपा गांव में हुआ उजाला, दुर्गम वनांचल तक पहुँची बिजली
न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने साझा की शहद प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक तकनीकें
माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नीतू परमार को दिलाई पार्टी की सदस्यता
CBSE का बड़ा अपडेट! 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में होगी आयोजित
रिजल्ट 2026: अजमेर रीजन 86.78%, कुछ छात्रों में खुशी, कुछ में मायूसी
लॉ स्टूडेंट्स अटेंडेंस नियम विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, होगा अहम फैसला
मासूम की जीवनरेखा: 5 माह के शिशु को एयर एम्बुलेंस ने सुरक्षित पहुंचाया
27% आरक्षण पर हाई कोर्ट सुनवाई, न्यायिक प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी
खरीफ की 14 फसलों पर बढ़ी MSP, किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा