‘धड़क’ के बाद डिप्रेशन में गईं Janhvi Kapoor, बोलीं- लोग मुझे नापसंद करते थे
अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी काफी हिट हुए। उनकी पहली फिल्म 'धड़क' उनकी मां श्रीदेवी के निधन के कुछ महीनों बाद ही रिलीज हुई थी। अपने फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए जान्हवी ने कई खुलासे किए और बताया कि वह क्यों डिप्रेशन में चली गई थीं।
'धड़क' के दौरान डिप्रेशन में चली गईं थी जान्हवी
हाल ही में, जान्हवी ने राज शमानी के पॉडकास्ट में अपनी कई पुरानी यादों को शेयर किया। उन्होंने बताया कि 'धड़क' रिलीज होने के बाद वह बहुत उदास हो गई थीं। उन्हें लगता था कि लोग उनसे नफरत करते हैं और उनका करियर खत्म हो गया है।
जान्हवी ने कहा, 'जब भी लोग 'धड़क' के बारे में बात करते हैं तो वे कहते हैं कि फिल्म अच्छी थी, आपने बहुत पैसे कमाए। लेकिन मेरी यादें बिलकुल अलग हैं। फिल्म के बाद मैं डिप्रेशन में चली गई थी। मुझे लगा कि सब लोग मुझे नापसंद करते हैं।'
गलतफहमी का शिकार हुईं जान्हवी
जान्हवी ने आगे बताया, 'मुझे जीवन में सारा सपोर्ट मेरी मां से मिलता था। जब वो चली गईं तो मैंने सोचा कि अब दर्शकों पर छोड़ देती हूं। मैं चाहती थी कि सब लोग मुझे पसंद करें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं सिर्फ नकारात्मक बातों पर ध्यान देती रही। मुझे यह भी एहसास नहीं हुआ कि 'धड़क' बहुत बड़ी हिट फिल्म थी। उस समय तक यह नई अभिनेत्रियों की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। लेकिन मुझे सिर्फ यही लगता था कि मैं बेकार हूं और लोग मुझे पसंद नहीं करते।'
जान्हवी को है अभिनय से प्यार
पहले भी एक और पॉडकास्ट के दौरान जान्हवी ने कहा था कि 'धड़क' और 'गुंजन सक्सेना' के समय उन्हें लगता था कि उन्हें सब कुछ आसानी से मिल गया है क्योंकि उनके माता-पिता बड़े स्टार हैं। उन्हें महसूस होता था कि उनमें क्षमता नहीं है और ये मौके सिर्फ मां-बाप की वजह से मिल रहे हैं। फिर भी उन्होंने कहा कि उन्हें अभिनय से बहुत प्यार है और वह इसी के लिए जीती हैं।
'पेद्दी' में नजर आएंगी जान्हवी कपूर
'धड़क' फिल्म 2018 में ईशान खट्टर के साथ जान्हवी की पहली फिल्म थी, जो मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी रीमेक थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 110 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जान्हवी अब तक 'गुंजन सक्सेना', 'घोस्ट स्टोरीज', 'रूही' और 'गुड लकी जेरी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' रिलीज हुई थी। अब जान्हवी अपनी आगामी तेलुगु फिल्म 'पेद्दी' में राम चरण के साथ नजर आने वाली हैं, जो इस साल के रिलीज होगी।

नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा
78 साल बाद गारपा गांव में हुआ उजाला, दुर्गम वनांचल तक पहुँची बिजली
न्यूजीलैंड के विशेषज्ञों ने साझा की शहद प्रसंस्करण और विपणन की आधुनिक तकनीकें
माता और बहनों का सम्मान सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
BJP प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने नीतू परमार को दिलाई पार्टी की सदस्यता
CBSE का बड़ा अपडेट! 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई में होगी आयोजित