पद संभालते ही कलेक्टर का बड़ा फैसला: जारी किए सख्त निर्देश
टोंक। राजस्थान में बीते दिनों आईएएस अफसरों का तबादला हुआ। इस दौरान चर्चित आईएएस टीना डाबी को टोंक जिला कलेक्टर ट्रांसफर कर दिया गया। उन्होंने रविवार को पदभार ग्रहण करते ही जलदाय विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों को फील्ड में उतार दिया। राज्य सरकार के हैंडपंप मरम्मत अभियान के तहत जिलेभर में विभिन्न स्थानों पर अचानक निरीक्षण किए गए। इस दौरान खराब पड़े हैंडपंपों को तत्काल दुरुस्त किया गया और पेयजल के नमूने लेकर गुणवत्ता की जांच भी शुरू कर दी गई।
गर्मी के मौसम में मिले स्वच्छ पानी
गर्मी के मौसम में आमजन को साफ और पर्याप्त पानी मिले यही इस पूरे अभियान का मकसद है।जिला कलेक्टर टीना डाबी के निर्देश पर रविवार को उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और जलदाय विभाग के सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की टीमें जिले के कोने-कोने में पहुंचीं। अकार्यशील हैंडपंपों की पहचान कर उन्हें मौके पर ही ठीक किया गया ताकि ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना न पड़े। टीना डाबी ने बताया कि राज्य सरकार गर्मी के दौरान हर व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिलेभर में पेयजल की गुणवत्ता परखने के लिए विभिन्न स्थानों से नमूने एकत्र किए गए और उनकी जांच के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर पानी की आपूर्ति को लेकर उनकी समस्याएं सुनीं और शिकायतों के त्वरित निपटान के निर्देश भी दिए।

राशिफल 14 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा