बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मतदान तारीख आने से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी ने एक-दूसरे पर हेट स्पीच और भड़काऊ बयान देने के आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है।
रविवार को टीएमसी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखित शिकायत सौंपी गई, जिसमें बीजेपी उम्मीदवार पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान देने का आरोप लगाया गया। इसके कुछ ही घंटों बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। पार्टी ने आरोप लगाया कि टीएमसी के एक सांसद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक और नफरत फैलाने वाले बयान दिए हैं।
राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होना है, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। चुनाव से पहले बढ़ती बयानबाजी और शिकायतों ने संकेत दे दिया है कि इस बार का चुनावी मुकाबला बेहद कड़ा और विवादों से घिरा रह सकता है।
बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
इस बीच बीजेपी ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए पहले चरण के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया को सौंप दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, धमेंद्र प्रधान, हेमंत विश्वा सरमा और योगी आदित्यनाथ जैसे कई प्रमुख नेता शामिल हैं।

राशिफल 14 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा