Ravichandran Ashwin का बड़ा खुलासा, चेन्नई में ऐसा क्या हुआ कि छोड़ना पड़ा IPL?
भारतीय स्पिन दिग्गज रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास लेने के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया गया एक निराशाजनक सीजन उनके लिए बेहद कठिन और दर्दनाक रहा, जिसने उन्हें यह फैसला लेने पर मजबूर कर दिया। अश्विन ने अगस्त 2025 में आईपीएल को अलविदा कहा था, जबकि वह चाहते तो एक और सीजन खेल सकते थे, लेकिन मानसिक और भावनात्मक तौर पर वह खुद को तैयार नहीं कर पा रहे थे।
'मैं खेल सकता था, लेकिन अंदर से तैयार नहीं था'
अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए अश्विन ने कहा, 'मैंने सीएसके के साथ एक निराशाजनक सीजन बिताया। व्यक्तिगत रूप से भी यह मेरे लिए अच्छा नहीं रहा। मैं एक और सीजन खेल सकता था, लेकिन भावनात्मक रूप से मेरे पास उतनी क्षमता नहीं बची थी। यह काफी दर्दनाक अनुभव था और मैं उस दौर में वापस नहीं जाना चाहता। मेरे संन्यास लेने से सीएसके के लिए यह फैसला आसान हो गया कि मुझे रिटेन करें या रिलीज। साथ ही टीम के पास नीलामी के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये भी बच गए, जिनका वे बेहतर इस्तेमाल कर सकते थे।'
आईपीएल 2025: टीम और अश्विन दोनों रहे फ्लॉप
आईपीएल 2025 सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बेहद खराब रहा था। टीम 14 में से सिर्फ चार मैच जीत पाई और अंक तालिका में सबसे नीचे रही। वहीं अश्विन का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने नौ मैचों में सिर्फ सात विकेट लिए और उनका इकोनॉमी रेट 9.12 रहा। यह खराब प्रदर्शन और टीम की नाकामी उनके फैसले की बड़ी वजह बना।
आईपीएल 2026 में भी सीएसके की हालत खराब
आईपीएल 2026 में भी चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें जारी हैं। आरसीबी के खिलाफ मैच में टीम को 43 रन से हार का सामना करना पड़ा और यह उनकी लगातार तीसरी हार रही। अश्विन ने इस मैच पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं थोड़ा निराश हूं। मुझे काफी उम्मीदें थीं। मैंने इस मैच में आरसीबी को चुना था, लेकिन सीएसके ने पिछले मैच में सुधार दिखाया था। जिस तरह आरसीबी ने खेला है, उन्होंने बाकी टीमों को चेतावनी दे दी है।'
गेंदबाजी रणनीति पर भी उठाए सवाल
अश्विन ने सीएसके की गेंदबाजी रणनीति पर भी सवाल खड़े किए। उनका मानना है कि टीम अपने गेंदबाजों की ताकत के अनुसार गेंदबाजी नहीं कर रही और उन्हें जबरदस्ती वाइड यॉर्कर डालने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनके मुताबिक, यही वजह है कि टीम दबाव में आकर रन लुटा रही है और लगातार हार का सामना कर रही है।

राशिफल 14 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा