भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
90 लीटर देशी शराब जब्त; 45 हजार रुपये की खेप पकड़ी
भोपाल। राजधानी में नशे और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपाल पुलिस क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 पेटी देशी मदिरा, एक स्विफ्ट डिजायर कार और आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 90 लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 45 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की है। पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देश पर शहर में अपराधियों और अवैध मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान और सहायक पुलिस आयुक्त चन्द्रभान सिंह चढ़ार के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अशोक मरावी की टीम को सक्रिय किया गया था। मुखबिर की सूचना पर अवधपुरी क्षेत्र में घेराबंदी क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवधपुरी क्षेत्र में बायपास के पास एक स्विफ्ट डिजायर कार (MP04 TB 5176) में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वाहन का पीछा किया और गुलाब उद्यान, बीएचईएल, गोविंदपुरा क्षेत्र में घेराबंदी कर कार को रोक लिया।
डिग्गी और सीट से मिली 10 पेटी शराब
वाहन चालक से पूछताछ में उसने अपना नाम विशाल मेहरा निवासी गुप्ता नगर, भानपुर बताया। तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से 7 पेटी और पीछे की सीट से 3 पेटी देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 50 सीलबंद क्वार्टर (180 एमएल) रखे थे। इस तरह कुल 10 पेटियों में 90 लीटर देशी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जब्त शराब की कीमत करीब 45 हजार रुपये आंकी गई है।
आरोपी ड्राइवर, खुद की कार से कर रहा था सप्लाई
पुलिस के अनुसार आरोपी विशाल मेहरा (30) 10वीं पास है और अपनी निजी कार चलाकर अवैध शराब सप्लाई का काम करता था। वह भानपुर स्थित गुप्ता नगर का निवासी है।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उनि गोविंद यादव, उनि सूरज रंधावा, आरक्षक लक्ष्मण तोमर, अनिल दांगी, अमन पटेल, अजीत सिंह, रोहित यादव, राहुल ठाकुर, आनंद बार्वे और घनश्याम चंद्रावत की भूमिका सराहनीय रही।

ECI का बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू
दीपिका ने 499 अंक लाकर किया कमाल, भिवानी का नाम किया रोशन
भिंड BJP किसान मोर्चा में बड़ा फेरबदल, सज्जन सिंह यादव की जिलाध्यक्ष पद से नियुक्ति निरस्त
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक माहौल में हुआ प्रतीक का अंतिम संस्कार, दिखे अखिलेश-शिवपाल
जासूसी मिशन के दौरान समुद्र में समाया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
MP में सरकारी खर्च पर नियंत्रण: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया
सोने ने दिखाया जोर, चांदी के दाम में सुस्ती – जानें आपके शहर में कीमत