MRP से ज्यादा वसूली! भोपाल की शराब दुकानों पर ओवररेटिंग का खेल
एमपी नगर और 5 नंबर क्षेत्र की दुकानों के वीडियो सामने; आबकारी विभाग की निगरानी पर उठे सवाल
भोपाल। राजधानी में शराब दुकानों पर ओवररेटिंग और मनमानी वसूली के आरोप एक बार फिर सामने आने लगे हैं। एमपी नगर और 5 नंबर क्षेत्र की शराब दुकानों के वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में आ गया है। आरोप है कि आबकारी विभाग की नाक के नीचे दुकानों पर तय रेट से अधिक कीमत वसूली जा रही है।
सेल्समैन तय कर रहे रेट
दुकानों पर बैठे सेल्समैन खुद ही शराब के दाम तय कर रहे हैं और ग्राहकों से मनमाने रेट वसूले जा रहे हैं। वीडियो में कथित तौर पर ग्राहकों से निर्धारित एमआरपी से अधिक कीमत मांगे जाने की बात सामने आई है, जिससे विभागीय निगरानी और कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एमपी नगर और 5 नंबर क्षेत्र की दुकान से जुड़े इन वीडियो के सामने आने के बाद क्या कार्यवाही होगी
वीडियो सामने आने के बाद बढ़ा दबाव
एमपी नगर और 5 नंबर क्षेत्र से जुड़े इन वीडियो के सामने आने के बाद अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि आबकारी विभाग संबंधित दुकानों के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है। इतने स्पष्ट सबूतों के बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती है तो विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ सकते हैं।
ग्राहकों में नाराजगी, कार्रवाई की मांग
स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि दुकानों पर रेट लिस्ट प्रदर्शित होने के बावजूद वास्तविक बिक्री अलग कीमतों पर की जा रही है। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है और दोषी दुकानों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

ECI का बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू
दीपिका ने 499 अंक लाकर किया कमाल, भिवानी का नाम किया रोशन
भिंड BJP किसान मोर्चा में बड़ा फेरबदल, सज्जन सिंह यादव की जिलाध्यक्ष पद से नियुक्ति निरस्त
थलापति विजय के शपथ समारोह से वायरल हुआ शख्स, अब मिला अंशुल कंबोज से
ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता के शामिल होने से इंग्लैंड क्रिकेट में नई शुरुआत
ससुर ने दी मुखाग्नि, भावुक माहौल में हुआ प्रतीक का अंतिम संस्कार, दिखे अखिलेश-शिवपाल
जासूसी मिशन के दौरान समुद्र में समाया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
MP में सरकारी खर्च पर नियंत्रण: पटवारी ने सीएम को लिखा पत्र
उमंग सिंघार बोले: मध्यप्रदेश में BJP सरकार ने भ्रष्टाचार को उद्योग बना दिया
सोने ने दिखाया जोर, चांदी के दाम में सुस्ती – जानें आपके शहर में कीमत