रीवा में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा
रीवा | पीएमश्री मॉडल साइंस कॉलेज में एक संविदा शिक्षक द्वारा छात्रा को आपत्तिजनक संदेश भेजने का मामला सामने आया है. बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा को शिक्षक ने मैसेज करते हुए लिखा- ‘तुम मुझे अच्छी लगती हो, रूम पर आ जाओ.’ जब छात्रा ने इनकार किया तो शिक्षक ने अप्रत्यक्ष रूप से उसे धमकाने की कोशिश भी की.
छात्रा ने परिजनों को दी जानकारी
लगातार ऐसे संदेश मिलने से परेशान छात्रा ने अपने परिजनों और दोस्तों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की गई. छात्रा ने मैसेज के स्क्रीनशॉट भी सबूत के तौर पर प्रस्तुत किए. मामले को गंभीरता से लेते हुए कॉलेज प्रशासन ने जांच समिति बनाई, जिसमें आरोपी शिक्षक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली.
कार्रवाई में देरी पर छात्रों का विरोध
इसके बावजूद शुरुआत में शिक्षक के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से छात्रों में नाराजगी बढ़ गई. इसको लेकर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन भी किया. बाद में मामला सामने आने पर उच्च शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया और संबंधित शिक्षक को सेवा से हटा दिया गया. छात्रा की शिकायत के अनुसार, आरोपी शिक्षक पिछले एक साल से कॉलेज में पढ़ा रहा था और धीरे-धीरे उससे निजी बातचीत करने की कोशिश करता था. पिछले कुछ समय से वह लगातार व्हाट्सएप पर संदेश भेज रहा था.
छात्रा मजबूरी में देती रही जवाब
शिक्षक होने के कारण छात्रा शुरुआत में जवाब देती रही, लेकिन जब उसकी नीयत संदिग्ध लगी तो उसने विरोध किया और आखिरकार शिकायत दर्ज कराई. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत की जानकारी मिलने के बाद शिक्षक ने उसे मैसेज डिलीट करने और किसी से बात न करने की धमकी दी.
प्रबंधन ने गोपनीयता की बात कही
कॉलेज प्रशासन ने पहले मामले को गोपनीय रखने की बात कही थी, लेकिन कार्रवाई में देरी के कारण छात्रों का आक्रोश बढ़ गया. कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई थी और अब वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. वहीं, उच्च शिक्षा विभाग ने भी कॉलेज से इस पूरे मामले में स्पष्टीकरण मांगा है.

बांग्लादेश में खसरे का कहर, मृतकों की संख्या 432 पहुंची, 60 हजार से ज्यादा संक्रमित
स्कूल सेवा आयोग के विकेंद्रीकरण का फैसला, भर्ती प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता
सत्ता संभालते ही CM विजय का बड़ा फैसला, 16 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को DA का तोहफा
कान्स रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट की खूबसूरती ने खींचा सबका ध्यान
स्टेशनरी गोदाम में लगी आग, जयपुर में दमकल ने 4 घंटे बाद पाया नियंत्रण
बंगाल के स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ अनिवार्य, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
चीन का दबदबा, भारत और रूस पीछे – BRICS में दौलत का असली राजा
Sanchi Dairy का बड़ा फैसला, प्रति लीटर 2 रुपए बढ़े दाम
पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश, दूल्हों ने चुना बैलगाड़ी का सफर
ECI का बड़ा ऐलान, 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में SIR का तीसरा चरण शुरू