‘धुरंधर’ के ‘एसपी साहब’ से मिले राघव चड्ढा, तस्वीरें वायरल
फिल्म 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में सजी हुई है और बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। इस ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाईजी के दोनों पार्ट में संजय दत्त अहम भूमिका में दिखे हैं। उन्होंने पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है, जिसके लिए खूब वाहवाही बटोरी है। हाल ही में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी संजय दत्त की तारीफ की। दरअसल, बीते दिनों राघव और संजय दत्त की मुलाकात हुई, जिसे लेकर उन्होंने अब सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है।
राघव चड्ढा के घर पहुंचे संजय दत्त
राघव चड्ढा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने संजय दत्त के साथ फोटोज शेयर की हैं। यह दोनों की हालिया मुलाकात की फोटोज हैं। संजय दत्त, राघव के घर पहुंचे थे। राघव चड्ढा ने कैप्शन लिखा है, 'कुछ समय पहले मुझे अपने घर पर संजय दत्त की मेहमाननवाजी करने का सौभाग्य मिला। वे उन सबसे मिलनसार लोगों में से एक हैं, जिन्हें मैं जानता हूं। ‘धुरंधर’ के लिए आपको इतना सारा प्यार मिलते देखकर बहुत अच्छा लगा'।
राघव चड्ढा बोले- 'मैं आपके साथ हूं'
राघव चड्ढा ने आगे लिखा है, 'आपकी शख्सियत का जादू आज भी वैसा ही है और हर दौर में लोगों के दिलों में आपके लिए जो सम्मान है। वह सम्मान वैसे ही बरकरार है। आप सचमुच इसके हकदार हैं। मैं हमेशा आपके साथ हूं'। इस पोस्ट पर नेटिजंस के मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। साथ ही तमाम यूजर्स राघव चड्ढा से सवाल कर रहे हैं। बता दें कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा इन दिनों अपनी पार्टी के साथ अनबन को लेकर सुर्खियों में हैं। पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया है। इस बीच सियासत गर्म है। राघव चड्ढा की आगे की रणनीति को लेकर तरह-तरह के कयास लग रहे हैं।
नई पार्टी बना रहे क्या?
राघव चड्ढा और संजय दत्त को साथ-साथ देख यूजर्स पोस्ट पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एसपी साहब और एमपी साहब की मुलाकात'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'दो धुरंधर एक साथ'। वहीं, कुछ यूजर मजाकिया अंदाज में पूछ रहे हैं, 'क्या दोनों कोई नई पार्टी बना रहे हैं'?

बेबस पिता का दर्दनाक संघर्ष, बैंक पर बच्चों की पढ़ाई खतरे में डालने का आरोप
व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, सिर्फ औपचारिक दौरे पर नहीं गए हैं ट्रंप
तेल संकट के बीच दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू
MSP बढ़ोतरी पर जीतू पटवारी बोले- किसानों को मिले कानूनी सुरक्षा
होर्मुज तनाव के बीच भारत की रणनीति: समुद्र के नीचे गज़ब का मेगा प्रोजेक्ट
बांग्लादेश में खसरे का कहर, मृतकों की संख्या 432 पहुंची, 60 हजार से ज्यादा संक्रमित
स्कूल सेवा आयोग के विकेंद्रीकरण का फैसला, भर्ती प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता
सत्ता संभालते ही CM विजय का बड़ा फैसला, 16 लाख कर्मचारियों-पेंशनर्स को DA का तोहफा
कान्स रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट की खूबसूरती ने खींचा सबका ध्यान
स्टेशनरी गोदाम में लगी आग, जयपुर में दमकल ने 4 घंटे बाद पाया नियंत्रण