70 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ, इलाके में मचा हड़कंप
सलूंबर। जिले के लसाडिया ब्लॉक के धावड़ी गांव में गुरुवार को एक तेंदुआ 70 फीट गहरे कुंए में जा गिरा। वन विभाग की टीम ने बाहर निकालने के प्रयास किए, किंतु सफलता नहीं मिली। इस पर रेंजर रस्सी के सहारे कुंए में उतरे और ट्रेंकुलाइज गन से बेहोश करने के बाद तेंदुए को बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, किसान रूपलाल अपने खेत पर मोटर चलाने पहुंचे थे, तभी उन्हें कुएं से कुछ आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने अंदर झांककर देखा, तो तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिससे समय रहते रेस्क्यू कार्य शुरू हो सका।
खूब की मशक्कत
शुरुआत में टीम ने तेंदुए को बाहर निकालने के लिए कुएं में पिंजरा उतारा, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद वह उसमें नहीं घुसा। स्थिति को देखते हुए रेंजर प्रताप सिंह चुंडावत ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। उन्होंने रस्सियों के सहारे खुद कुएं में उतरने का निर्णय लिया। नीचे पहुंचकर उन्होंने ट्रैंकुलाइजर गन की मदद से तेंदुए को बेहोश किया, जिससे रेस्क्यू कार्य को सुरक्षित तरीके से आगे बढ़ाया जा सका। इस कठिन अभियान के बाद आखिरकार टीम ने तेंदुए को सफलतापूर्वक कुएं से बाहर निकाल लिया। इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समन्वय के साथ काम किया, जिससे यह ऑपरेशन सफल हो सका।
उम्र डेढ़ साल, पूरी तरह स्वस्थ
रेस्क्यू के बाद तेंदुए को डाईखेड़ा नर्सरी ले जाया गया, जहां पशु चिकित्सकों ने उसकी जांच की। वन विभाग के अनुसार, तेंदुआ करीब डेढ़ साल का नर है और पूरी तरह स्वस्थ है। आवश्यक मेडिकल जांच के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफा के बाद ब्रिटिश राजनीति में मचा हड़कंप
पति की हत्या कर बच्चों के लिए लिखी किताब, 35 साल की महिला को उम्रकैद
ओमान में भारतीय झंडा लगा जहाज हमले के बाद डूबा, बढ़ा तनाव
ममता बनर्जी की वकालत पर उठे सवाल, BCI ने मांगी रिपोर्ट
CBI की बड़ी कार्रवाई, अनिल अंबानी की कंपनियों पर छापेमारी
दो घंटे कोर्ट रूम में रहे भाजपा विधायक, हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ाई
कैबिनेट विस्तार से पहले असम सरकार का बड़ा फैसला, मंत्रियों को सौंपे गए विभाग
EOW की बड़ी कार्रवाई: तेंदुखेड़ा SDM का रीडर 30 हजार रिश्वत लेते ट्रैप
‘₹2500 का वादा, ₹1000 भी नहीं’, महिला योजना को लेकर स्टालिन का विजय सरकार पर तंज
रादुविवि में सुरक्षा व्यवस्था फेल, लैब से चोरी हुआ कीमती सामान