क्या है अमित शाह का ‘ट्रिपल D’ फॉर्मूला? बंगाल में घुसपैठ पर सख्ती का प्लान
Bengal Election BJP Menifesto: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना घोषणा पत्र (Menifesto) जारी कर दिया है। पार्टी का दावा है कि यह दस्तावेज विकसित बंगाल का एक व्यापक रोडमैप है, जो राज्य को भय, भ्रष्टाचार और अव्यवस्था से मुक्त करने की दिशा में काम करेगा। घोषणा पत्र जारी करते हुए भाजपा नेताओं ने राज्य की मौजूदा सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पिछले 15 सालों में राज्य में विकास ठप रहा है।
भाजपा का विपक्ष पर तीखा प्रहार
भाजपा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में वर्तमान शासन के दौरान अंधकार का युग रहा है, जहां कानून-व्यवस्था कमजोर हुई है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। पार्टी का कहना है कि अब राज्य की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा इस परिवर्तन की वाहक बनेगी। संकल्प पत्र में यह भी कहा गया कि पार्टी ऐसी सरकार देगी, जहां नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन जी सकें और गर्व के साथ आगे बढ़ सकें।
अवैध घुसपैठ के खिलाफ कार्रवाई
राष्ट्रीय सुरक्षा और घुसपैठ का मुद्दा भी भाजपा के एजेंडे में प्रमुखता से शामिल है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि अवैध घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और डिटेक्ट, डिलीट और डिपोर्ट की नीति अपनाई जाएगी। भाजपा का मानना है कि इससे राज्य की सुरक्षा और पहचान को मजबूती मिलेगी।
भाजपा के बड़े वादे
विकास के मोर्चे पर भाजपा ने कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर नई औद्योगिक नीति लाने की बात कही है। इसके साथ ही उत्तर बंगाल के विकास के लिए विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी, जिनमें आईआईटी, आईआईएम, एम्स और फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान की स्थापना शामिल है।
महिला सुरक्षान का वादा
महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भाजपा ने महिला थानों की स्थापना और सुरक्षित वातावरण का वादा किया है। इसके अलावा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए उनके खातों में हर महीने 3000 रुपये देने की योजना भी प्रस्तावित की गई है।
TMC के खिलाफ श्वेत पत्र जारी
सरकारी कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने और पिछली सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार की जांच के लिए श्वेत पत्र जारी करने का भी वादा किया गया है। भाजपा का कहना है कि वह सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य के पुनर्निर्माण का अभियान तेज करेगी।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात