NASA Artemis I Mission सफल: चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी पर सुरक्षित लौटा यान
नासा का आर्टेमिस चंद्रमा की परिक्रमा कर इतिहास रच वापस पृथ्वी पर लौट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री यों ने शुक्रवार शाम को प्रशांत महासागर में स्प्लेश डाउन किया और चंद्रमा के चारों ओर की गई परिक्रमा खत्म करते हुए पृथ्वी पर सुरक्षित वापस लौटे।
इस मिशन में कमांडर रीड वाइज मैन, पायलट विक्टर ग्लोवर, मिशन स्पेशलिस्ट क्रिस्टिना कोच और जेरेमी हैंसन ने अपनी 10 दिनों की ऐतिहासिक यात्रा को पूरा किया। इनका स्प्लैशडाउन सैन डिएगो 40 से 60 मील दूर प्रशांत महासागर में हुआ। यहां रिकवरी टीम पहले से मौजूद थी।
क्या रही उपलब्धि
आर्टेमिस ll की उपलब्धियों की बात करें तो पिछले 53 वर्षों में यह मनुष्यों की चंद्रमा पहली यात्रा थी। इससे पहले 1972 में अपोलो के साथ ये किया गया था। इस मिशन के शामिल क्रू ने चंद्रमा के दूसरे हिस्से को करीब से देखा और दूर की यात्रा में मानव इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड कायम किया। यह यात्रा लगभग 252756 मिल की थी। इस दौरान चंद्रमा की अलग-अलग तस्वीर ली सूर्य ग्रहण का नजारा भी देखा और कुछ वैज्ञानिक का अवलोकन किया।

कैसे हुई वापसी
नासा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक स्पेसक्राफ्ट वापसी के समय जब वायुमंडल में प्रवेश कर रहा था। तब 32 गुना ध्वनि की गति से आगे बढ़ा और हजारों डिग्री तापमान झेलते हुए पैराशूट की मदद से लगभग 17 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पानी में उतरा। इस मिशन को नासा के आर्टेमिस प्रोग्राम का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जा रहा है। इसके जरिए चंद्रमा पर मानव बेस स्थापित करना और मंगल ग्रह पर मानव मिशन भेजना है। आर्टेमिस ll के जरिए चंद्रमा की परिक्रमा सफलतापूर्वक कर ली गई है अब आर्टेमिस lll के जरिए चंद्रमा की सतह कर उतरने की योजना है।


राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात