मिर्जापुर में सनसनीखेज वारदात, अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
मिर्जापुर|मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा सदभावना नगर में शनिवार की सुबह टहलने निकले पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक जांच करने पहुंचीं। उधर, हत्या की घटना का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया है।
क्या है पूरा मामला
विंध्याचल थाना क्षेत्र के देवरी गांव के पूर्व प्रधान, प्रधानपति व अधिवक्ता राजीव सिंह (50) शहर के कटरा कोतवाली क्षेत्र के कटवारू का पूरा स्थित सद्भावना नगर कॉलोनी में कई वर्षों से रह रहे थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार की सुबह व टहलने निकले थे। टहलकर घर वापस आ रहे थे कि सद्भावना नगर चौराहे के पास बाइक से दो लोग पहुंचे। इसमें एक ने तमंचे से उनके सीने में गोली मार दी।
हत्या का लाइव फुटेज आया सामने
गोली मारने के बाद बाइक सवार दोनों व्यक्ति भाग निकले। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जिसमें बदमाश गोली मार कर भागते हुए दिखाई दे रहा है। गोली लगने के बाद राजीव सिंह को मंडलीय अस्पताल लेकर आया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस टीम
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गईं। पुलिस टीम को बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि राजीव सिंह को गोली लगी है। मृतक व आरोपी दोनों एक गांव के हैं। पूर्व में गांव के ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद था। जिसके चलते हत्या हुई है। मृतक के परिजनों की नामजद तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात