‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद सारा अर्जुन ने किए महाकाल के दर्शन
एक्ट्रेस सारा अर्जुन हाल ही में ‘धुरंधर 2’ फिल्म में नजर आईं थीं। फिल्म में अपनी एक्टिंग के लिए उन्हें लोगों से खूब प्यार मिला। फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। फिल्म का इंडिया में कुल कलेक्शन 1,052.26 करोड़ रुपये का हो चुका है। वहीं मूवी ने वर्ल्डवाइड 1,653 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की सफलता के बाद सारा ने उज्जैन जाकर बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
भस्म आरती में शामिल हुईं एक्ट्रेस
फिल्म धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचीं, जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध भस्म आरती में हिस्सा लिया और भगवान महाकाल के आशीर्वाद लिए। भस्म आरती में शामिल होने के बाद एक्ट्रेस काफी भावुक नजर आईं।
बुलावा आया और मैं यहां आ गई
उन्होंने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा, ‘मेरे पास शब्द नहीं हैं। मुझे यहां आने का बुलावा आया और फिर मैं यहां आ गई। इस दुनिया में इससे बेहतर एहसास कोई नहीं है। मैं बहुत खुश हूं, बहुत आनंद आ रहा है।’
'धुरंधर 2' के बारे में
बता दें कि सारा अर्जुन ने ‘धुरंधर’ फिल्म के साथ लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने यालिना जमाली का किरदार निभाया है, जो रणवीर सिंह यानी हमजा की पत्नी होती हैं। इससे पहले भी सारा कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और उन्होंने बचपन में कई फिल्मों में चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर भी अभिनय किया था।हालांकि ‘धुरंधर’ में उन्होंने पूरी तरह लीड एक्ट्रेस के तौर पर अभिनय किया और लोगों ने उनकी एक्टिंग को काफी सराहा। ‘धुरंधर 2’ में उनके अलावा रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और राकेश बेदी अहम किरदार में नजर आए हैं।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात