दुर्ग में सनसनी: कुएं के पास बोरे में मिली 5 साल की मासूम
दुर्ग|दुर्ग जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है. वहीं घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को सख्त सजा दी जाएगी. दरअसल उतई थाना क्षेत्र में एक 5 साल की मासूम बच्ची बोरे में बंद हालत में कुएं के पास मिली. बताया जा रहा है कि बच्ची अचानक अपने घर से लापता हो गई थी, जिसके बाद परिवार और गांव के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी|
पूरा गांव बच्ची को ढूंढने में जुट गया
पूरा गांव बच्ची को ढूंढने में जुट गया था. काफी देर तक खोजबीन के बाद दो युवकों को कुएं के पास एक बोरा संदिग्ध हालत में पड़ा दिखाई दिया. जब उन्होंने पास जाकर देखा तो बोरा हल्का-हल्का हिल रहा था. शक होने पर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंचकर जब बोरा खोला गया तो सभी के होश उड़ गए. अंदर 5 साल की बच्ची थी, जिसका मुंह तकिया कवर से कसकर बंधा हुआ था. बच्ची बेहद डरी-सहमी हुई थी और कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी|
मेडिकल परीक्षण से सच्चाई आ जाएगी सामने
ग्रामीणों ने तुरंत बच्ची को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची काफी घबराई हुई है और उसका मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है, जिससे पूरी सच्चाई सामने आ सके. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटा रही है|
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
घटना के विरोध में ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया, जिसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को सख्त सजा दी जाएगी. वहीं एसडीओपी अनूप लकड़ा ने बताया कि बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है. संदेही आरोपी क हिरासत में लिया गया है. उससे पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुला होगा|

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात