आशीर्वाद लेकर बोले- 100 सीटें जीतने का है पूरा भरोसा
सीकर। असम में मतदान खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार को सीकर स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम जी के दर्शन करने पहुंचे। विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम के दरबार में अर्जी लगाई और जीत के लिए विशेष प्रार्थना की।
कड़ी सुरक्षा के बीच खाटूश्याम जी पहुंचे हिमंत बिस्वा सरमा
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा शनिवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीकर स्थित खाटू श्याम जी मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने बाबा श्याम के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। हिमंत बिस्वा सरमा ने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा आगामी 4 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में सफलता और प्रचंड जीत का आशीर्वाद भी मांगा।
जिला प्रशासन पूरी तरह रहा अलर्ट मोड पर
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी एडीएम सीकर, नीमकाथाना एडीएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीकर ने संभाली। खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सालासर बालाजी के दर्शन के लिए रवाना हो गए।
असम में 100 सीटें लाने का दावा
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बार भी हम लगभग 100 सीटें लेकर आएंगे और भाजपा का परचम लहराएगा। साथ ही पवन खेड़ा के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी