राजस्थान में गर्मी ने दिखाना शुरू किया असर, अगले सप्ताह और बढ़ेगा तापमान
जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत के बीच शुक्रवार को पश्चिमी ही नहीं, बल्कि पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में भी तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ गया। अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 11 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी और चूरू समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाने की संभावना है। हालांकि इस सिस्टम का प्रभाव हल्का रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बदलाव के बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो सकता है।
राजस्थान में 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान में पश्चिमी जिलों का दबदबा रहा, जहां बाड़मेर 39 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दर्ज हुआ। इसके अलावा जालोर में 37.1, जैसलमेर में 36.9, जोधपुर में 35.8 तथा पाली और चित्तौड़गढ़ में 36-36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर और चूरू में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, कोटा और सिरोही में 34.6, उदयपुर व वनस्थली (टोंक) में 34.1, जयपुर में 33, अजमेर व श्रीगंगानगर में 33.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो फतेहपुर में सबसे कम 11.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा सिरोही में 13.5, बारां में 13.3, सीकर और करौली में 14.8, दौसा में 14.8, चूरू में 15.4, पिलानी में 15.2, झुंझुनूं में 15.7, वनस्थली में 16.1, श्रीगंगानगर में 17.1, अलवर में 17.8, उदयपुर में 17.2, अजमेर में 19.3, जोधपुर व चित्तौड़गढ़ में 19.4, बीकानेर में 20 और जयपुर में 21.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात