पश्चिम मध्य रेल के नवागत महाप्रबंधक के साथ सौजन्य बैठक आयोजित
भोपाल। पश्चिम मध्य रेल के नवागत महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह (इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ सिग्नल इंजीनियर्स (IRSSE)–वर्ष 1990 बैच) ने पदभार ग्रहण करने के प्रथम दिवस महाप्रबंधक कार्यालय में सभी विभागों के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्षों के साथ सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेल की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी हेतु एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाप्रबंधक ने पश्चिम मध्य रेल के कार्यों की समीक्षा करते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, परिचालन दक्षता एवं समयपालन में सुधार लाने, अधोसंरचनात्मक विकास कार्यों में तेजी लाने, यात्री सुविधाओं का विस्तार करने तथा प्रशासनिक पारदर्शिता को और सुदृढ़ करने पर विशेष बल दिया। सौजन्य बैठक के दौरान विभागाध्यक्षों ने महाप्रबंधक को समस्त विभागों की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सभी विभागाध्यक्षों ने पश्चिम मध्य रेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेल देश के महत्वपूर्ण रेल जोनों में से एक है, जहाँ माल परिवहन के साथ-साथ यात्री ट्रेनों का सुचारु संचालन किया जाता है।विश्वास व्यक्त किया गया कि महाप्रबंधक श्री दिलीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में पश्चिम मध्य रेल के समग्र विकास एवं सेवा गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा।

सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा
भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करेगा UAE, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते
सोने और चांदी में गिरावट, गोल्ड के नए रेट अपडेट
Tilak Varma को लेकर कथित बयान पर फैंस ने जताई नाराजगी
‘पत्नी को भेज दूंगी वीडियो’, महिला ने डॉक्टर को दी धमकी
मुरैना में बारूद के धमाकों से दहशत, अवैध खनन से घरों में पड़ रही दरारें
अबू धाबी पहुंचे पीएम मोदी, राष्ट्रपति नाहयान ने किया भव्य स्वागत
जिनपिंग की चेतावनी पर ताइवान का पलटवार, बोला- चीन ही असुरक्षा की जड़
एके एंटनी की सलाह के बाद बदला राहुल गांधी का रुख, कांग्रेस में नई चर्चा