पंचायत सचिव के निलंबन के निर्देश : सीईओ ने विकास कार्यों का लिया जायजा
रायपुर : सरगुजा जिला पंचायत सीईओ विनय अग्रवाल ने लखनपुर के ग्राम बेलखरिखा में ग्राम पंचायत सचिव की अनाधिकृत अनुपस्थिति और लापरवाही पाए जाने पर तत्काल निलंबन के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यों में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ग्राम करजी और बेलखरिखा में विकास कार्यों की समीक्षा की। करजी में निर्माणाधीन पंचायत भवन और आंगनबाड़ी भवन को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के लंबित आवासों को मई माह तक पूरा करने पर जोर दिया। बेलखरिखा में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के तहत आयोजित जनसंवाद में उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। साथ ही अपूर्ण कार्यों को 15 दिनों में शुरू करने के निर्देश दिए।

जापान में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप, धरती कांपी
Kalyan Banerjee को चीफ व्हिप बनाने पर टीएमसी में घमासान
Vijay Mishra को कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा
केन-बेतवा लिंक परियोजना: धोड़न में आग, एक आदिवासी युवक की मौत
राहुल गांधी के पास न नैरेटिव है, न ठोस विचारधारा: वल्लभ
प्रशासन की 21 टीमों ने एक साथ गैस एजेंसियों पर की छापेमारी
IPL में आज भिड़ेंगे KKR और टाइटंस, रोमांचक मुकाबले पर सबकी नजर
एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में हुई 3 बहनों की दर्दनाक मौत
राजस्थान में निवेश फायदे का सौदा, सरकार का मिलेगा पूरा साथ: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा