तुलना पर खुलकर बोलीं मेधा शंकर: ‘मैं अपनी पहचान से खुश हूं’
एक्ट्रेस मेधा शंकर इन दिनों अपनी फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी 2' को लेकर पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ उनकी तुलना बॉलीवुड स्टार यामी गौतम से होना भी तय है, जिन्होंने 'गिन्नी वेड्स सनी’ के पहले पार्ट में लीड रोल निभाया था। अब मेधा ने इन तुलनाओं पर खुलकर बात की है।
यामी से तुलना पर क्या बोलीं मेधा?
आईएनएस से खास बातचीत में मेधा ने कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है। मैं यामी गौतम और आदित्य धर को बहुत पसंद करती हूं। उन्हें भी पता है कि मैं उन्हें कितना एडमायर करती हूं। मुझे लगता है यामी हमेशा से एक शानदार एक्ट्रेस रही हैं। बस कभी-कभी समय लगता है, पहले शायद उनका समय नहीं था, लेकिन अब उन्हें वह सम्मान मिल रहा है।’उन्होंने आगे कहा, “लेकिन यह तुलना की बात नहीं है। मैं हमेशा उन लोगों से इंस्पायर होती हूं, जिन्होंने मुझसे पहले, मेरे साथ या मेरे बाद अच्छा काम किया है। मैंने कभी किसी से अपनी तुलना नहीं की, और अगर कोई और करता भी है, तो मुझे उससे कोई फर्क नहीं पड़ता।”
'गिन्नी वेड्स सनी 2' के बारे में
'गिन्नी वेड्स सनी 2' 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' का दूसरा भाग है। उसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम थे। अब 'गिन्नी वेड्स सनी 2' में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर नजर आएंगे। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सम्राट विक्रमादित्य अंतर्राष्ट्रीय सम्मान के लिए 20 मई तक नामांकन आमंत्रित
कोसमी में सफल बोर खनन से दूर हुआ जल संकट, ग्रामीणों के चेहरे खिले!
सुशासन तिहार बना भरोसे और राहत का माध्यम
उज्जैन की जनता सिंहस्थ संबंधी कार्यों में सहयोग कर पेश कर रही हैं नई मिसाल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आदि उत्सव जनजातीय गौरव, संस्कृति और उद्यमिता का है अदभुत संगम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शीघ्र ही होगा जीवनदायिनी तांदुला नदी का कायाकल्प
पायलट एवं फॉलो गाड़ियों का उपयोग बंद कर दिया सादगी
गुरुदेव के आशीर्वाद से ही सनातन और सत्य मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा मिलती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश को देश में सभी क्षेत्रों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जापान में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप, धरती कांपी