बेटे की हत्या का खूनी बदला: हिस्ट्रीशीटर को ट्रक से कुचलवाकर मार डाला
सोनभद्र|पेढ़ गांव के हिस्ट्रीशीटर राजेश यादव की मौत सड़क हादसा नहीं, बल्कि प्रतिशोध में की गई सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने शुक्रवार को इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए ट्रक चालक अभय पाल को गिरफ्तार कर लिया।
जांच के अनुसार, पेढ़ निवासी मंगल पाल ने अपने 9 वर्षीय बेटे अनुराग की हत्या का बदला लेने के लिए यह साजिश रची थी। राजेश उस हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और जमानत पर बाहर आया था। मंगल ने अपने फुफेरे भाई अभय के साथ मिलकर एक पुराना ट्रक खरीदा और 15 दिनों तक राजेश की रेकी की। 8 दिसंबर को जैसे ही राजेश अपनी कार से निकला, आरोपियों ने ट्रक से उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मुख्य साजिशकर्ता मंगल और सहयोगी अशोक मांझी फिलहाल फरार हैं, जिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

बच्चों के पोषण पर सवाल, आंगनबाड़ी में खराब भोजन परोसने का मामला सामने आया
सोयाबीन का भाव अब ₹7,250 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है
मौत का रास्ता बनी अहम सड़क, लगातार हादसों के बावजूद नहीं जाग रहा प्रशासन
आरजी कर केस को लेकर बंगाल की राजनीति गरमाई, पीड़िता की मां ने ममता पर साधा निशाना
शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद बदले ट्रंप के तेवर? ताइवान को लेकर अमेरिका की नीति पर उठे सवाल
‘कृष्णावतारम पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाई शानदार पकड़
कान फिल्म फेस्टिवल में जॉन ट्रावोल्टा को मिला बड़ा सम्मान
अभिषेक बनर्जी कानूनी घेरे में, एफआईआर दर्ज होने के बाद राजनीतिक हलचल तेज
छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ की साजिश बेनकाब, गुप्त क्लास में लिखवाए गए सवाल-जवाब
रवि मोहन और केनिशा के रिश्ते में आई दरार?