पूर्व चयनकर्ता की माफी: 'सॉरी रोहित', श्रीकांत ने बताया क्यों 2011 वर्ल्ड कप से कटे थे 'हिटमैन'
टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने स्वीकार किया है कि 2011 विश्व कप की टीम से रोहित शर्मा को बाहर रखना एक कठिन फैसला था। क्रिकेट विश्लेषक अयाज मेमन से चर्चा के दौरान श्रीकांत ने कहा, 'मुझे रोहित के लिए आज भी बुरा लगता है। मैंने पिछले साल उनसे मिलकर माफी भी मांगी थी।'
उन्होंने स्पष्ट किया कि उस समय चयनकर्ताओं का ध्यान ऐसे खिलाड़ियों पर था जो 'हाफ ऑलराउंडर' की भूमिका निभा सकें, ठीक वैसे ही जैसे 1983 की विजेता टीम में थे। टीम में युवराज सिंह, यूसुफ पठान, सुरेश रैना और सचिन तेंदुलकर जैसे विकल्प मौजूद थे जो गेंदबाजी भी कर सकते थे। इसी तकनीकी संतुलन के कारण तब 23 वर्षीय रोहित को जगह नहीं मिल पाई थी।
रोहित ने उस दौर को अपने करियर का सबसे बड़ा सबक बताया। उस समय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने रोहित को टूटते देख उन्हें ढांढस बंधाया था और अपनी कमियों पर काम करने की सलाह दी थी। युवी की उस प्रेरणा ने रोहित के करियर की दिशा बदल दी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

राशिफल 14 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रामलला दर्शन योजना : रायगढ़ से 112 श्रद्धालुओं का 16वां जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना
ऊर्जा संरक्षण और सादगी जीवन का आधार- वन मंत्री केदार कश्यप
सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें विश्वविद्यालय : मंत्री परमार
कौशल विकास गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग से युवाओं को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और रोजगार : मंत्री टेटवाल
नगर पालिका जांजगीर-नैला एवं ग्राम पंचायत परसाही (नाला) में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित
सुशासन तिहार बना ग्रामीण महिलाओं की नई ताकत
आई.डी.बी.आई. बैंक द्वारा दो बोलेरो कैम्पर वाहन का प्रदाय एवं बाघ का किया अंगीकरण
मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य मंत्री जायसवाल के पुत्र के विवाह समारोह में हुए शामिल
शासन के मिशन मोड में किए जाने वाले कार्यों की हुई समीक्षा