सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
बांदा। यूपी के बांदा जिले के बबेरू कस्बे में बीती देर शाम एक सर्राफा कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दो घंटे बाद मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बांदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल ने बताया कि दूलथोक मोहल्ले के निवासी सर्राफा कारोबारी तेज प्रताप सोनी उर्फ पप्पू (42) को शुक्रवार देर शाम करीब पौने नौ बजे गोली मार दी गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि घटना के दो घंटे बाद पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी असलम (55) को पकड़ लिया और मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पप्पू और आरोपी आपस में परिचित थे। प्रारंभिक जांच में संदेह है कि संभवतरू शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ होगा। वहीं, कस्बे के व्यापारियों और मृतक के परिजनों ने बिना सूचना दिए शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाने का आरोप लगाते हुए मुख्य चौराहे पर करीब डेढ़ घंटे तक यातायात जाम कर दिया। हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद जाम खोला गया।

पीएम मोदी की अपील के बाद सीएम मोहन यादव ने घटाया काफिला, कम हुई गाड़ियों की संख्या
अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
दिल्ली में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्री, 14-15 मई को होगी अहम बैठक
मंदसौर में आइसक्रीम खाने से बिगड़ी तबीयत, 20 से ज्यादा लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार
काम में बार-बार बाधा आना भी हो सकता है अच्छे समय का संकेत
छतरपुर का 1000 साल पुराना हनुमान मंदिर, जहां बिना बुलावे नहीं पहुंच पाते भक्त
ताड़पत्र में छिपे हैं जीवन के रहस्य, बिना जन्म विवरण भी मिल सकती है भविष्यवाणी
सुबह-सुबह बेचैनी और तनाव का कारण बन सकती है घर की नकारात्मक ऊर्जा