मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
ग्वालियर| महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से बहुप्रतिष्ठित कंपनी सिस्को (CISCO) एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में मध्यप्रदेश के चार जिलों— बैतूल, विदिशा, ग्वालियर एवं दमोह —में रूरबन वूमनप्रेन्योरशिप (RURBAN Womenpreneurship) परियोजना के अंतर्गत विभिन्न उद्यमिता विकास कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यम स्थापना, डिजिटल साक्षरता एवं समूह आधारित उद्यम विकास के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
परियोजना के प्रथम चरण में चयनित जिलों में बेसलाइन सर्वे अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। इस सर्वे के माध्यम से ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों की महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, कौशल, उद्यमिता रुचि तथा संभावित व्यवसायिक अवसरों की पहचान की जा रही है, जिससे स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण एवं सहायता प्रदान की जा सके।
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान से टीम के नेतृत्त्वकर्ता एवं नवाचार हेतु राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ अमित कुमार द्विवेदी ने बताया इस पहल के अंतर्गत महिलाओं को उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (EAP), उद्यमिता विकास प्रशिक्षण (MEDP), डिजिटल लिटरेसी प्रशिक्षण, समूह गठन एवं व्यापार मार्गदर्शन जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात प्रतिभागी महिलाओं को अपने स्वयं के सूक्ष्म उद्यम स्थापित करने, आजीविका के अवसर बढ़ाने तथा समूह आधारित उद्यम मॉडल अपनाने के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
परियोजना से जुड़ी टीम द्वारा गांव-गांव एवं वार्ड स्तर पर पहुंचकर महिलाओं को इस अवसर के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ने हेतु सर्वे एवं संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। यह पहल विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है जो आत्मनिर्भर बनने की इच्छा रखती हैं, लेकिन संसाधनों या मार्गदर्शन के अभाव में आगे नहीं बढ़ पातीं।
परियोजना समन्वयक देवेन्द्र साबले ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा इसका उद्देश्य केवल कौशल विकास ही नहीं, बल्कि महिलाओं को उद्यमी के रूप में विकसित कर उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
इस अभिनव योजना का हिस्सा बनने एवं ‘नारी सशक्तिकरण से आत्मनिर्भर भारत’ की इस पहल से जुड़ने के लिए आप भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान के भोपाल कार्यालय में या 9770262977 पर संपर्क कर सकते है।

गणित और भारतीय सभ्यता: प्रदर्शनी में उजागर हुए योगदान, जयशंकर ने चेताया
T20 World Cup विवाद पर तमीम इकबाल ने पूर्व BCB अध्यक्ष को भी घेरा
IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद माधव तिवारी का बयान जीत रहा दिल
मार्क जुकरबर्ग का सख्त कदम: मेटा में 8000 नौकरियां गईं, एआई को मिला फोकस
बड़ा बाग कब्रिस्तान के पास विवाद में फंसी मेट्रो, 2028 तक शुरू होना मुश्किल
Delhi Capitals ने किया IPL इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रनचेज
Raipur में 20 मई को दवा विक्रेताओं का बड़ा प्रदर्शन
टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, मेड़ता में बच्चों के साथ बड़ा हादसा टला
हार्दिक की रणनीति पर सवाल, बुमराह को बेहतर विकल्प बताया गया