आस्था की लहर: चारधाम यात्रा के लिए उमड़ी भीड़, रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन
हरिद्वार : हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में शनिवार को चारधाम यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यात्रा की शुरुआत के साथ ही पंजीकरण केंद्रों पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
एक दिन में 4500 से अधिक पंजीकरण
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को कुल 4581 श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए अपना नामांकन कराया। श्रद्धालुओं की पहली पसंद केदारनाथ धाम बना हुआ है, जहां के लिए सबसे अधिक 1422 यात्रियों ने रुचि दिखाई। इसके अलावा बद्रीनाथ धाम के लिए 1312, गंगोत्री के लिए 932 और यमुनोत्री धाम के लिए 915 श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। हालांकि, इस दौरान हेमकुंड साहिब के लिए एक भी पंजीकरण दर्ज नहीं किया गया।
अब तक 43 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया नामांकन
ऋषिकुल मैदान स्थित केंद्र से अब तक कुल 43,259 तीर्थयात्री पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं। तीर्थयात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन ने ऋषिकुल मैदान में विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। शासन का मुख्य फोकस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने पर है, जिसके लिए पंजीकरण केंद्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि यात्रियों को लंबी कतारों या तकनीकी समस्याओं का सामना न करना पड़े।

राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की