सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित 'सुशासन तिहार' आम नागरिकों, विशेषकर किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इसका उदाहरण गौरेला-पेंड्रा- मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड की ग्राम पंचायत सेमरदर्री में आयोजित जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में देखने को मिला, जहां ग्राम पंचायत नाका के किसान गंगा प्रसाद खुसरो की समस्या का त्वरित समाधान किया गया।
रिकॉर्ड में त्रुटि से नहीं मिल रहा था लाभ
गंगा प्रसाद खुसरो एक मेहनती और जागरूक किसान हैं। वे लंबे समय से अपनी किसान किताब में त्रुटि की समस्या से जूझ रहे थे। रिकॉर्ड में गलती होने के कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे उनकी कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। कई प्रयासों के बावजूद समाधान नहीं हो पाने से वे परेशान थे।
शिविर में मौके पर हुआ समाधान
सुशासन तिहार के तहत आयोजित जन समस्या निवारण शिविर की जानकारी मिलने पर गंगा प्रसाद ने अपनी समस्या दर्ज कराई। शिविर में मौजूद राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उनकी किसान किताब में मौके पर ही दुरुस्तीकरण कर दिया गया।
किसान ने जताया आभार
समस्या का त्वरित समाधान होने पर गंगा प्रसाद के चेहरे पर संतोष और खुशी झलक उठी। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं होगी और खेती-किसानी का काम सुचारु रूप से चल सकेगा। इस त्वरित कार्रवाई के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार जताया।
जब शासन संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ काम करता है, तो आमजन की समस्याएं न केवल सुनी जाती हैं, बल्कि उनका समयबद्ध समाधान भी होता है। सुशासन तिहार इसी दिशा में सार्थक पहल बनकर प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को और मजबूत कर रहा है।

राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की