दर्दनाक हादसा: दो सगे भाइयों की मौत, खुशियां मातम में बदली
दौसा-मनोहरपुर। नेशनल हाईवे पर हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। कंटेनर और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जिससे पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जानकारी के अनुसार, यह हादसा रामपुरा गांव के पास उस समय हुआ, जब उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के मंगलपुर गांव निवासी एक परिवार शादी की रस्म पूरी करने के बाद खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रहे कंटेनर से उनकी गाड़ी की भिड़ंत हो गई।
हादसे में दो लोगों ने गंवाई जान
इस दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय गौरव नायक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके बड़े भाई श्याम सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतकों के चाचा चिंटू नायक ने बताया कि उनके पिता रामस्वरूप नायक का पहले ही निधन हो चुका था। ऐसे में परिवार की पूरी जिम्मेदारी दोनों भाइयों पर थी। श्याम सिंह के तीन छोटे बच्चे और एक बेटी हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बच्चे भी गहरे सदमे में हैं। आसपास के लोग और रिश्तेदार लगातार परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल बना हुआ है।

दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की
शासकीय कॉलेज का क्लर्क 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों से बचाव के लिए इजराइल ने अपनाई नई रणनीति
Telangana में POCSO मामले को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
अमेरिका के सरकारी स्कूलों में घट रही छात्रों की संख्या, शिक्षा व्यवस्था पर असर
इंडिगो की फ्लाइट सेल: कम दाम में उड़े आपका सपना
Udhayanidhi Stalin के बयान से फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति