प्रेम-प्रसंग के शक में बीएपी नेता के भाई की बेरहमी से हत्या
बांसवाड़ा। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजन इसे हत्या बता रहे हैं, जबकि पुलिस प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल बता रही है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अनिल निनामा के रूप में हुई है, जो बांसलीखेड़ा गांव का रहने वाला था। वह घाटोल विधानसभा क्षेत्र से भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक निनामा का छोटा भाई था। पुलिस के अनुसार घटना कालीमगरा क्षेत्र की है, जो मृतक के गांव से लगभग 5-6 किलोमीटर दूर स्थित है। परिजनों का आरोप है कि अनिल की बेरहमी से पिटाई कर हत्या की गई है। पूर्व विधायक प्रत्याशी अशोक निनामा ने बताया कि घटना की रात करीब 2 बजे पूर्व सरपंच प्रकाश सागबारी के तीन मिस्ड कॉल आए थे। जब उन्होंने कॉल बैक किया तो सरपंच ने बताया कि अनिल घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
झाड़ियों में मिला घायल युवक
परिजनों का कहना है कि काफी तलाश के बाद अनिल झाड़ियों में गंभीर हालत में मिला। वह दर्द से कराह रहा था और उसने बताया कि रात करीब साढ़े 12 बजे से कुछ लोग उसे घसीट-घसीट कर पीट रहे थे। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस जांच और शुरुआती एंगल
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार इस घटना में 3 से 4 लोगों की संलिप्तता हो सकती है। पुलिस ने संदिग्धों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एसपी सुधीर जोशी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। पुलिस कॉल डिटेल्स और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना को जोड़ने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की
शासकीय कॉलेज का क्लर्क 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों से बचाव के लिए इजराइल ने अपनाई नई रणनीति