अंबिकापुर में बीजेपी नेता पर पटवारी-ऑपरेटर से मारपीट का आरोप
पटवारी के साथ दफ्तर में बदसलूकी
अंबिकापुर|भाजपा नेता ने की मारपीट जानकारी के अनुसार, भाजपा आदिवासी मोर्चा दरिमा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र कुजूर ने पटवारी प्रकाश मंडल के दफ्तर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित पटवारी ने बताया कि आरोपी ने कार्यालय पहुंचकर पहले उनसे राजस्व निरीक्षक (RI) का नंबर मांगा और जबरन बात कराने का दबाव बनाने लगा। जब पटवारी ने बात करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी उग्र हो गया और उन पर कुर्सी फेंककर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपनी गाड़ी से चाकू निकालकर उन्हें जान से मारने के लिए दौड़ाया।
आरोपी का जुलूस निकालने की मांग पटवारी संघ इस घटना के बाद बेहद आक्रोशित है। आज बड़ी संख्या में पटवारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। पटवारियों की मांग है कि गिरफ्तार आरोपी का सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला जाए और उसे कड़ी सजा दिलाई जाए। कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी दबंग किस्म का व्यक्ति है और जमीन माफिया के रूप में सक्रिय है, इसलिए उसका सामाजिक रूप से बेनकाब होना जरूरी है।
भू-माफिया के दबाव में कर्मचारी इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पटवारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरगुजा में भू-माफिया का आतंक चरम पर है। माफिया तत्वों द्वारा राजस्व दस्तावेजों में हेराफेरी करने और जमीन पर अवैध कब्जे के लिए पटवारियों पर निरंतर दबाव बनाया जा रहा है। कर्मचारियों ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि दिनदहाड़े दफ्तर में होने वाली ऐसी घटनाओं से वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की