CG Board 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल, समय भी हुआ तय
रायपुर: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल दोपहर 2:30 बजे, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी जानकारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले लाखों परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे दोनों कक्षाओं के परीक्षा परिणाम आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि की है।
शिक्षा मंत्री ने दी शुभकामनाएं
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और उनके अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन का फल है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें। उन्होंने कहा कि हर परिणाम एक नई शुरुआत होता है, इसलिए आत्मविश्वास के साथ भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
पेपर लीक के कारण हुई थोड़ी देरी
इस वर्ष छत्तीसगढ़ में 10वीं की परीक्षा में लगभग 3.21 लाख और 12वीं में 2.45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। गौरतलब है कि 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणाम की तिथि में थोड़ा बदलाव करना पड़ा, अन्यथा नतीजे एक सप्ताह पहले ही जारी हो सकते थे।
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
छात्र अपना परिणाम देखने और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
-
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं।
-
होम पेज पर '10th Result 2026' या '12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
-
'सबमिट' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
-
भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या पीडीएफ सुरक्षित कर लें।

Mayawati ने पीएम मोदी की अपील पर साधा निशाना
Ajendra Singh Lodhi की बढ़ीं मुश्किलें, PM पर टिप्पणी मामले में केस दर्ज
फ्लोर टेस्ट से पहले थलापति विजय को बड़ा राजनीतिक फायदा, AIADMK में बड़ी टूट
केरल के नए मुख्यमंत्री पर आज लग सकती है मुहर, दिल्ली में कांग्रेस की अहम बैठक
चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब CBI के हवाले, सात सदस्यीय SIT भी गठित
MP में आज से शुरू “हर घर योग अभियान”, CM डॉ. मोहन यादव ने लोगों से जुड़ने की अपील की
वाटर पार्क में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, महिलाओं से छेड़छाड़ के बाद भड़की हिंसा