शराब के नशे में बेटे की दरिंदगी: बुजुर्ग मां की हत्या कर शरीर के किए कई टुकड़े
MP News: दुनिया में मां और बेटे का रिश्ता सबसे बड़ा माना जाता है. कहा जाता है कि इस रिश्ते में जितना प्यार होता है उतना दूसरे किसी रिश्ते में नहीं होता, लेकिन इस खबर ने इस बात को गलत साबित कर दिया है. मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव थाना क्षेत्र से रुंह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बेटे ने अपनी ही 80 वर्षीय बुजुर्ग और बीमार मां की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी.
सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश
इतना ही नहीं कलयुगी बेटे ने मां की जान लेने के बाद सबूत मिटाने की भी पूरी कोशिश की. पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मृतक महिला की पहचान 80 वर्षीय रामई बाई के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि रामई बाई पिछले काफी समय से बीमार थीं और चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थीं. उनकी देखभाल की जिम्मेदारी उनके 55 वर्षीय बेटे विष्णु सावले पर थी.
मानसिक तौर पर परेशान
मां की लगातार सेवा और घर की परिस्थियों के कारण विष्णु पिछले काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था. शनिवार को घर में मां-बेटा अकेले थे, तब विष्णु ने शराब के नशे में घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और बिस्तर पर लेटी मां पर हमला कर दिया.
कुल्हाड़ी से कर दिए ताबड़तोड़ वार
कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार से महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हत्या के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए सबूत मिटाने की कोशिश की. उसने खून के धब्बे साफ करने के लिए शव पर पानी डाला और हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को छिपा दिया.
पत्नी घर छोड़कर चली गई थी
पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी विष्णु पेशे से मजदूर है और शराब का आदी है. कुछ समय पहले पत्नी से विवाद होने के बाद उसकी पत्नी पर छोड़कर चली गई थी, जिसके बाद वह अपने दो बच्चों और मां के साथ रह रहा था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की
शासकीय कॉलेज का क्लर्क 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों से बचाव के लिए इजराइल ने अपनाई नई रणनीति
Telangana में POCSO मामले को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
अमेरिका के सरकारी स्कूलों में घट रही छात्रों की संख्या, शिक्षा व्यवस्था पर असर
इंडिगो की फ्लाइट सेल: कम दाम में उड़े आपका सपना
Udhayanidhi Stalin के बयान से फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति