लम्हेटा घाट रोड पर भीषण हादसा, महिला की दर्दनाक मौत
जबलपुर। तिलवारा थानान्तर्गत लम्हेटा रोड पर बीती रात 11 बजे के लगभग स्कूटी सवार दम्पति को सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही दम्पति उछलकर सामने की ओर गिरे, जिसमें पत्नी स्वरुपा ट्रक में फंसकर घिसटती चली गई। हादसे में स्वरुपा की मौत हो गई। वहीं पति अनिल पचौरी को गंभीर चोटें आई हैं।
पुलिस के अनुासर अनिल पचौरी अपनी स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेडएफ 489 में पत्नी स्वरुपा झारिया को बिठाकर लम्हेटा रोड स्थित फार्म जाने के लिए निकला। रात 11 बजे के लगभग अनिल जब अरनव बिहार कालोनी के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान अंधमूक बायपास की ओर से आए ट्रक ने टक्क र मार दी। ट्रक की टक्कर लगते ही दोनों स्कूटी सहित सामने की ओर गिरे, जिसमें स्वरुपा ट्रक के पिछले चके में फंसकर घिसटती चली गई। स्वरुपा को ट्रक में फंसे देख अनिल से शोर मचाया, लेकिन चालक ने ट्रक की गति और बढ़ा दी। काफी दूर तक घिसटी स्वरुपा की हादसे में मौत हो गई। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के क्षतविक्षत शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया। वहीं अनिल की हालत को देखते हुए उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भेजा। हादसे के बाद अनिल के परिचित भी मौके पर पहुंच गए थे। देखा तो सड़क पर काफी दूर तक खून फैला रहा। हादसे के बाद इस रोड पर कुछ देर के लिए जाम के हालात भी निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कूटी को हटवाया, इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है।

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की
शासकीय कॉलेज का क्लर्क 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों से बचाव के लिए इजराइल ने अपनाई नई रणनीति