मंदसौर में मानव शरीर के अंश मिले, पुलिस ने शुरू की जांच
मंदसौर|मध्य प्रदेश के मंदसौर में नकेड़िया गांव में जले हुए इंसानी शरीर के अंश मिले हैं. पुलिस ने खेतों से इंसानी हड्डी और दांत बरामद किया है. वहीं एक परिवार ने मानव शरीर के अवशेषों को लेकर दावा किया है कि उनकी बेटी को लापता हुए 3 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है. परिजनों ने बताया कि उनकी 29 साल की बेटी 19 दिसंबर से लापता है. वहीं परिजनों के दावे के बाद पुलिस ने सैंपल को डीएनए टेस्ट के लिए भेज दिया है|
परिजन बोले- जितेंद्र बहला फुसलाकर ले गया था
पूरा मामला सीतामऊ थाना क्षेत्र के नकेड़िया गांव का है. यहां एक इंसानी शरीर के अंश मिलने से हड़कंप मच गया है. एक परिवार ने आशंका जताई है कि ये इंसानी शरीर के अंश उनकी 29 साल की लापता बेटी के हैं. परिवार का कहना है कि बेटी 19 दिसंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी. जिसके बाद परिवार ने 25 दिसंबर को बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी. परिवार ने आरोप लगाया के जितेंद्र नाम का एक शख्स युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया था|
CCTV फुटेज में युवती के साथ दिखा आरोपी
वहीं जब मामले में पुलिस ने जांच की तो आरोपी जितेंद्र युवती के साथ सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया. दोनों एक साथ एटीएएम से रुपये निकालते हुए दिखाई दिए. पुलिस तफ्तीश में ये भी सामने आया है कि आरोपी दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद है. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवती को रास्ते से हटाने के लिए आरोपी ने हत्या के बाद शव को जलाने की कोशिश की है, जिससे कि सबूतों को मिटाया जा सके|
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है. परिवार वालों के कहने पर अवशेषों के सैंपल को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है. डीएनए टेस्टिंग के बाद जो भी रिजल्ट सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी|

स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की
शासकीय कॉलेज का क्लर्क 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों से बचाव के लिए इजराइल ने अपनाई नई रणनीति