भारत के हथियारों की दुनिया में धूम, रिकॉर्ड स्तर पर एक्सपोर्ट
नई दिल्ली। भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट में इस साल 60 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले साल के मुकाबले इंडिया का डिफेंस एक्सपोर्ट करीब 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को बताया है कि भारत कितने हथियार दुनियाभर के देशों को बेचने वाला है. भारत की इस उपलब्धि से पाकिस्तान को बड़ा झटका लगेगा क्योंकि वह खुद अपने हथियारों के लिए चीन और तुर्किए पर निर्भर है. ऐसे में भारतीय हथियारों की बढ़ती लोकप्रियता उसकी टेंशन जरूर बढ़ा देगी।
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि पिछले वित्त वर्ष के 23,622 करोड़ रुपये के मुकाबले इस साल डिफेंस एक्सपोर्ट में 62.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इस उपलब्धि में डिफेंस पब्लिक सेक्टर अनडरटेकिंग (DPSU) और निजी क्षेत्र दोनों का योगदान अहम रहा है. इस पर राजनाथ सिंह ने कहा कि देश सफलता की शानदार कहानी लिख रहा है।
राजनाथ सिंह ने पोस्ट में बताया कि रक्षा निर्यात में यह बड़ी छलांग भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं पर बढ़ते वैश्विक भरोसे को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि देश रक्षा निर्यात की शानदार कहानी लिख रहा है. रक्षा मंत्री ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत का रक्षा निर्यात 38,424 करोड़ रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गया है
राजनाथ सिंह ने कहा, 'जो भारत कभी सिर्फ हथियारों के आयात के लिए जाना जाता था. अब वह निर्यात के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है. साल 2014 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट करीब 600 करोड़ रुपये था, जो आज बढ़कर 38,500 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।'
2014 से 2026 तक 12 सालों में भारत के डिफेंस एक्सपोर्ट में 35 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की बढ़ोतर हुई है, जबकि पिछले एक साल में 14,802 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. राजनाथ सिंह ने कहा कि 14,082 करोड़ रुपये की इस बढ़ोतरी से भारत की स्वदेशी क्षमताओं और उन्नत विनिर्माण क्षमता पर वैश्विक विश्वास झलकता है. उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि में डीपीएसयू का योगदान 54.48 प्रतिशत है, जबकी निजी उद्योग का योगदान 45.16 प्रतिशत रहा और यह सहयोगात्मक और आत्मनिर्भर रक्षा परिवेश की ताकत को दर्शाता है. 2024-25 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 23,622 करोड़ रुपये और 2023-24 में 21,083 करोड़ रुपये रहा था।

मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की
शासकीय कॉलेज का क्लर्क 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार