क्या सच में सगाई कर चुकी हैं Anushka Shetty? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
फिल्म ‘बाहुबली’ में देवसेना का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अनुष्का शेट्टी की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर वायरल है। कुछ तस्वीरें और वीडियो में उनके साथ एक शख्स नजर आ रहा है, जिसे उनका मंगेतर बताया गया है। क्या सच में अनुष्का शेट्टी ने सगाई की है, जानिए इस फैक्ट चेक स्टोरी में।
वायरल वीडियो में अनुष्का के साथ कौन था?
एक वीडियो सोशल मीडिया पर कई दिन से वायरल है, जिसमें अनुष्का शेट्टी ने साड़ी पहनी है और उनके साथ एक शख्स कुर्ता पहने साथ दिखा। दोनों हाथ में हाथ डाले साथ चल रहे हैं, आसपास के लोग तालियां बजा रहे हैं। इसी वीडियो को देखकर फैंस को लगा कि अनुष्का ने सगाई कर ली है। जबकि यह वीडियो अनुष्का की सगाई का नहीं है।
10 साल पुरोन फैशन का वीडियो वायरल हुआ
अनुष्का शेट्टी का सगाई का वीडियो जिसे कहा जा रहा है, वह 10 साल पुराने फैशन शो का है। इसमें साथ दिखाई देने वाला शख्स मॉडल या फिर डिजाइनर है। ऐसे में सगाई वाली बात झूठी साबित हुई। अनुष्का शर्मा की टीम की तरफ से भी सगाई वाले वीडियो बेबुनियाद बताया है।
अनुष्का शेट्टी पर्सनल लाइफ को रखती हैं सीक्रेट
अनुष्का शेट्टी की लव लाइफ की जानकारी फैंस को बिल्कुल भी नहीं है। कुछ साल पहले उनका नाम जरूर ‘बाहुबली’ एक्टर प्रभास के साथ जोड़ा गया था। लेकिन दोनों ने एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। इसके बाद से उनका नाम कभी साथ नहीं जोड़ा गया।

UPL शेयर इंट्राडे लो पर, Q4 नतीजों के बाद निवेशकों के लिए रणनीति
अनंतनाग में दर्दनाक हादसा: मदरसे में आग लगने से छात्र की मौत, 4 घायल
नई टी20 लीग में भारतीय खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी पर बोले अभिषेक
असम में शपथ समारोह से पहले सनसनी, गोलियों के साथ पकड़ा गया युवक
टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की रणनीति पर राहुल द्रविड़ ने उठाए सवाल
विजय के लिए बढ़ा राजनीतिक संकट, फ्लोर टेस्ट पर उठे सवाल
यमुना में मस्ती पड़ी भारी: आगरा में 5 किशोर डूबे, एक की तलाश जारी
हाथ से निकल रहा डामर, बिलासपुर की सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गणित और भारतीय सभ्यता: प्रदर्शनी में उजागर हुए योगदान, जयशंकर ने चेताया
T20 World Cup विवाद पर तमीम इकबाल ने पूर्व BCB अध्यक्ष को भी घेरा