ट्रेन से LPG गैस लीक, एक वैगन आइसोलेट; रेलवे में हड़कंप
जबलपुर/खंडवा। महाराष्ट्र के पनवेल से जबलपुर के शहपुरा-भिटौनी के लिए निकली ट्रेन से खंडवा रेलवे स्टेशन के आगे LPG गैस लीकेज हो गई। गैस लीकेज की जानकारी भी उस वक्त लगी है जब खंडवा में ट्रेन का स्टाफ बदला और चेकिंग की गई तो 32 वैगन में से एक वैगन में लीकेज पाया गया। जिसकी सूचना तत्काल रेलवे को दी गई। खबर मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि रात 9.30 बजे के लगभग LPG गैस के 32 वैगन से भरी ट्रेन खंडवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर थी। इसी दौरान यहां स्टाफ बदला और स्मैल आने पर लीकेज का पता चला। LPG गैस के लीकेज होने की खबर मिलते ही रेलवे के स्थानीय अधिकारी, कलेक्टर ऋ षभ गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय स्टेशन पहुंचे। इसके बाद हालात की स्थिति देखने आउटर एरिया में गए। जहां टेक्नीकल टीम की मदद से लीकेज वैगन को अलग कराया। करीब तीन घंटे तक चली मशक्कत के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
LPG के 32 वैगन लेकर जबलपुर आ रही थी ट्रेन-
बताया गया है कि पनवेल महाराष्ट्र से LPG के 32 वैगन लेकर जबलपुर आ रही ट्रेन में इस लीकेज वाले एक वैगन को दूर ले जाकर उसे आइसोलेट कराया। गीले बारदाने व गीली बालू रेत से लीकेज वैगन को ढंक दिया। वही बाकी 31 वैगन के साथ LPG गैस ट्रेन को बिटौनी जबलपुर के लिए रवाना किया गया।
पीथमपुर से बुलाई गई एक्सपर्ट टीम-
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि 32 वैगन वाली ट्रेन में LPG गैस भरी हुई थी, एक वैगन में लीकेज पाया गया। जिसे आइसोलेट करके फस्र्ट एड के रूप में गीली बोरियों से ढका गया हैं। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से टेक्निकल टीम को बुलाया गया है। एक वैगन में इतनी गैस भरी रहती है कि यदि हादसा होता तो पूरा शहर दहल सकता था।
घटना से 6 टे्रेने प्रभावित हुई-
बताया गया है कि लीकेज वेगन के कारण खंडवा से आने जाने वाली राजधानी, मंगला एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनें प्रभावित रही। रात 12.30 बजे के बाद आवाजाही फिर से बहाल कर दी गई।

विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की
शासकीय कॉलेज का क्लर्क 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों से बचाव के लिए इजराइल ने अपनाई नई रणनीति
Telangana में POCSO मामले को लेकर बढ़ी सियासी हलचल