‘हिडमा’ के नारों पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ट्वीट पर घमासान
रायपुर|सोमवार को नक्सल मुक्त भारत को लेकर लोकसभा में जानकारी दी. इस चर्चा में गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा. विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई बार नक्सलियों के हमदर्दों के साथ देखे गए. वहीं अब छत्तीसगढ़ के CM विष्णु देव साय ने भी उन्हें घेरा है|
अमित शाह बोले – हम नक्सल मुक्त हो गए हैं
लोकसभा में नक्सल मुक्त चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि देश नक्सल-मुक्त हो चुका है. उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक नक्सल-मुक्त भारत का था. पूरी प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी होने के बाद देश को सूचित किया जाएगा, मगर मैं ऐसा बोल सकता हूं कि हम नक्सल मुक्त हो गए हैं|”
नक्सलियों के हमदर्दों के साथ देखे गए राहुल गांधी – अमित शाह
इसके अलावा अमित शाह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “राहुल गांधी अपने लंबे राजनीतिक करियर में कई बार नक्सलवादियों के हमदर्दों के साथ देखे गए हैं. भारत जोड़ो यात्रा में कई नक्सल फ्रंटल संगठन हिस्सा लिए, इसका मेरे पास रिकॉर्ड है. 2010 में ओडिशा में लाडो शिकोका के साथ मंच साझा किया, शिकोका ने उसी मंच से भड़काऊ भाषण दिया और राहुल गांधी को माला भी पहनाई. 2018 में हैदराबाद में गुमड़ी विठ्ठल राव उर्फ गद्दार से मुलाकात की, जो विचारधारा के करीब रहे. मई 2025 को-ऑर्डिनेशन कमिटी ऑफ पीस इसके साथ मुलाकात की|”
हिडमा को लेकर नारे लगे, तो राहुल गांधी ने ट्वीट किया – CM साय
वहीं अमित शाह के बाद CM विष्णु देव साय ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा – भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की अनेकों जगह नक्सलियों से मुलाकात हुई थी. कई जगहों पर उन्होंने मंच साझा किया. हिडमा जब न्यूट्रलाइज हुआ, तब इंडिया गेट के पास कितने हिडमा मारोगे का नारा लगाया गया. जिसे राहुल गांधी ने ट्वीट किया. यह क्या प्रमाणित करता है? देश जानती है इसके पीछे राहुल गांधी का क्या आशय है?

शासकीय कॉलेज का क्लर्क 1 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिजबुल्लाह के ड्रोन हमलों से बचाव के लिए इजराइल ने अपनाई नई रणनीति
Telangana में POCSO मामले को लेकर बढ़ी सियासी हलचल
अमेरिका के सरकारी स्कूलों में घट रही छात्रों की संख्या, शिक्षा व्यवस्था पर असर
इंडिगो की फ्लाइट सेल: कम दाम में उड़े आपका सपना
Udhayanidhi Stalin के बयान से फिर गरमाई तमिलनाडु की राजनीति
ट्रंप का बड़ा बयान: अब शांति नहीं, हमले से निकलेगा समाधान
बेखौफ चोरों ने काटा सेंध, कटनी में मोबाइल की चोरी से हड़कंप
केन-बेतवा परियोजना को लेकर आदिवासियों से हुई जीतू पटवारी की बैठक
NEET UG रद्द होने पर बोले केजरीवाल- यह मिलीभगत का मामला, छात्रों के साथ मेरी सहानुभूति