सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली रवाना हुए,जहां वे अमित शाह और भाजपा नेताओं से बिहार मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा करेंगे। राज्य ब्यूरो,पटना। बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार रात दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनके इस दौरे को संभावित मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है,जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
दिल्ली में अहम बैठकों का दौर
सूत्रों के मुताबिक,दिल्ली पहुंचकर सीएम अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं से भी चर्चा की संभावना है, जिसमें नई कैबिनेट के स्वरूप पर मंथन होगा।
कैबिनेट विस्तार पर लग सकती है मुहर
बताया जा रहा है कि इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप दिया जा सकता है। बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद किसी भी समय नई कैबिनेट का ऐलान हो सकता है, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।
दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश से मुलाकात
दिल्ली जाने से पहले मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार से करीब आधे घंटे तक बातचीत की। माना जा रहा है कि इस दौरान भी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई होगी।

राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मंत्री विश्वास सारंग ने किया ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर आरोह-2026 का शुभारंभ
स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने की विभाग की व्यापक समीक्षा
विभागीय समन्वय के साथ बेहत्तर कार्य करें अधिकारी - प्रभारी सचिव बोरा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुंगवानी में 1835 करोड़ रुपये से अधिक राशि का करेंगे अंतरण
स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है योग : मंत्री परमार
दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं प्रशासनिक विषयों की समीक्षा की